{"_id":"62532fb06e770b487e6a6792","slug":"death-of-policeman-in-khateema-khatima-news-hld4590814163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जवान की हृदय गति रुकने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जवान की हृदय गति रुकने से निधन
विज्ञापन
भरत प्रसाद गौतम। फाइल फोटो
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। घर आए एक पुलिस कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दो साल से नैनीताल जिले के चोरगलिया थाने में तैनात थे।
मोहम्मपुर भुड़िया गांव निवासी 52 वर्षीय भरत प्रसाद गौतम 1990 में पुलिस में भर्ती हुए थे। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद देर शाम वह घर पहुंचे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दिखाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल हरवंश सिंह, सीओ लालकुआं शांतुन पराशर, सीओ खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी, चोरगलिया एसओ हरेंद्र सिंह नेगी, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजंलि अर्पित की। बाद में देवहा नदी के किनारे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी भी मौजूद रहे।
20 अप्रैल को होनी है बेटी की शादी
खटीमा। भरत के परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा तीन बेटियां प्रियंका, संगीता, पुष्पा और बेटा विजेंद्र कुमार है। बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी संगीता का 20 अप्रैल को उसकी शादी काशीपुर से होनी थी। इसी सिलसिले में वह घर आए थे। रविवार को उन्हें ड्यूटी पर फिर से जाना था।