फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of labour in rudrapur

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालत में फैक्टरीकर्मी की मौत

Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Death of labour in rudrapur
रुद्रपुर। सिडकुल में संदिग्ध हालात में एक फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली निवासी सर्वेश कुमार (48) सिडकुल की फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था और पिछले कई वर्षों से शहर के राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में परिवार के साथ किराए पर रहता था। रविवार सुबह वह ड्यूटी करने फैक्टरी गया। दोपहर में खाना खाने के लिए वह कैंटीन गया। इस दौरान पानी पीने के बाद वह अचेत हो गया। आनन-फानन में फैक्टरी के कर्मचारी उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक का बेटा भी उसी फैक्टरी में नौकरी करता है। घटना के दौरान भी बेटा फैक्टरी में था। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed