{"_id":"58a4a9df4f1c1bd257d8404d","slug":"death-of-electrician","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
सूमो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन को अचानक करंट लग गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। बताया जाता है कि छुट्टी के दिन भी युवक को काम पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राम नेवादा थाना अदलहाल्ट मिर्जापुर यूपी निवासी विनोद कुमार (22) पुत्र मेवालाल महुआखेड़ा गंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन था। वह ट्रांसफार्मर में काम कर रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के तहेरे भाई अजीत ने बताया कि दोपहर को विनोद फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था।
विज्ञापन
तभी उसको करंट लग गया और बुरी तरह झुलस के नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री में काम रहे साथियों और अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन