फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Usnagar Accident

Udham Singh Nagar News: मंडी में सब्जी बेचने जा रहे किसान की दुर्घटना में मौत, एक घायल की टांग काटनी पड़ी

Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death in Usnagar Accident
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर तड़के कैंटर की टक्कर से मैजिक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की टांग काटनी पड़ी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कैंटर को कब्जे में ले लिया। कैंटर चालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन

गांव पिपलिया गोपाल, बिलासपुर जिला रामपुर निवासी घनश्याम सिंह(40) खेती-बाड़ी करते थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह एक मैजिक में बैठ कर शहर की मंडी में सब्जी बेचने के लिए ला रहे थे। उनके साथ गांव लालू नगला, शहजादनगर निवासी हरिओम और रामगोपाल भी थे। काशीपुर हाईवे में ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे पीछे की तरफ सब्जी पर बैठे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घनश्याम की मौत हो गई और डॉक्टरों को हरिओम की टांग काटनी पड़ी। रामगोपाल के मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के घर में उनकी पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और एक विवाहित छोटा भाई भूपराम है। पुलिस का कहना है मैजिक ओवरलोड होने के कारण अनियंतत्रित हुई है। कोतवाल विक्रम राठौर ने कहा कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में हुई मौत पर स्कूटी चालक पर केस दर्ज
खटीमा। यूपी रामपुर नादरबाग निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई बाबू लाल बरेली के थाना शाही सुभाष नगर का रहने वाला है। 26 मई को वह मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गाड़ी को चकरपुर में रोका। लघुशंका से वापस लौटते समय जब वह अपनी साइड में पैदल चल रहा था। इसी बीच स्कूटी चालक ने लापरवाही से बाबूलाल को पीछे से टक्कर मार दी। परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय लाए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बरेली से दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 279, 338 व 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा के बीच जगबूढ़ा पुल के पास कार की चपेट मेंं आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।

चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि टनकपुर से खटीमा की ओर आ रही कार ने जगबूढ़ा पुल के पास साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे 108 एंबुुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी है। कार को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया की राजमार्ग पर मवेशी को बचाने के प्रयास में यह घटना घटित हुई है।



सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत के मामले में पांच पर केस दर्ज

रुद्रपुर। अमरपुर निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 17 मई की रात गांव के गुरदयाल सिंह उनके घर के पास आकर पति सुरेंद्र सिंह से गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो गुरदयाल ने अपने पुत्र हरजिंदर सिंह उर्फ पम्मू, राम सिंह, भरत सिंह और गांव के ही रविंद्र सिंह उर्फ शाका को बुला लिया। पांचों ने मिलकर उनके पति सुरेंद्र सिंह को लाठी डंडों से पीटा। बाद में उसके पति सुरेंद्र सिंह घटना की सूचना देने के लिए पुलिस थाने जाने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उनके पति का पीछा करना शुरू कर दिया। भयभीत होकर पति की बाइक विपरीत दिशा से आते हुए व्यक्ति से भिड़ गई। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed