फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Kashipur Accident

सड़क हादसों में एटीएम के सुरक्षा गार्ड व मोटर मैकेनिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Death in Kashipur Accident
Death in Kashipur Accident
काशीपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए हैं। मधुबन नगर निवासी दलवीर सिंह (55) टांडा उज्जैन में लगे एसबीआई के एटीएम में गार्ड था। सोमवार सुबह करीब पौने छह बजे वह ड्यूटी करने के लिए एटीएम पर जा रहा था।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। दलवीर के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र राहुल, शंकर और दो पुत्रियां सुरुचि व प्रीती हैं। बड़े पुत्र राहुल की शादी हो चुकी है। दुर्घटना कर भागे वाहन की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सूचना पर पहुंचे एसआई पान सिंह तोमक्याल ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

उधर, बाजपुर के ग्राम महेशपुरा निवासी भाग सिंह रविवार को अपने मामा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा टांडा आया था। रविवार देर शाम वह अपनी बाइक से घर जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन सोमवार सुबह तक भी वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शव लोहिया पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। भाग सिंह मोटर मैकेनिक था। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed