फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Dineshpur Accident

साइकिल पर सैर को निकले बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death in Dineshpur Accident
मृतक दिलीप मिस्त्री का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। साइकिल से सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग की मौत के से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांधीनगर वार्ड नंबर एक निवासी दिलीप मिस्त्री (72) रोजाना की तरह शनिवार तड़के साइकिल पर मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकले थे। नेतानगर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब पांच बजे पीछे से तेज गति से आए बेकाबू ट्रक ने दिलीप की साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर दिलीप बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप अपने घर पर सीमेंट से पिलर, गमले आदि बनाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed