फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death fell from the roof of mechanic during welding

वेल्डिंग के दौरान मिस्त्री की छत से गिरकर मौत

Tue, 14 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला किच्छा (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला किच्छा (ऊधमसिंहनगर)। Updated Tue, 14 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में वेल्डिंग करते समय एक मिस्त्री की छत से गिरने पर मौत हो गई। इससे गुस्साए सिसई के लोगों ने मृतक का शव मिल गेट पर रखकर मुआवजे की मांग की। लगभग चार घंटे तक चली रस्साकसी के बाद मिल प्रबंधन ने आश्रित को नौकरी की तो घोषणा कर दी, लेकिन मुआवजे की घोषणा न होने पर मामला नहीं निपटा।  
विज्ञापन

सिसई निवासी 25 वर्षीय बबलू उर्फ महबूब चीनी मिल में चल रहे छत बदलने के काम में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। यह कार्य  देहरादून की एक फर्म सिंघल कंस्ट्रक्शन्स कंपनी करा रही है। सोमवार सुबह लगभग दस बजे बबलू अचानक छत से नीचे आ गिरा। बताते हैं कि गिरते समय वह सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट भी पहने था। बाद में घायल बबलू को कंपनी कर्मचारी अस्पताल ले आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अपराह्न लगभग 2.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव चीनी मिल पहुंचा, तो बंडिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, प्रधानपति दलीप बिष्ट, पूर्व प्रधान राम बाबू और शीशपाल राना, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर मानवेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मिल गेट पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव को मिल गेट पर रखकर मुआवजे की मांग की। सभी लोगों ने मिल के अधिशासी निदेशक डा. एमएम खान को भीड़ में बुलाकर मुआवजे की मांग की। बाद में ईडी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग उनसे मौके पर ही घोषणा करने की बात कर रहे थे। बाद में ईडी के कार्यालय में एक बार फिर वार्ता शुरू हुई। देर शाम सूचना मिलने पर विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना भी मिल गेट पर पहुंच गए। सभी ने एक जुट होकर यहां पर मिल प्रबंधन पर मुआवजे का दबाव बनाया।  मिल प्रबंधन द्वारा मृतक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी के देने की घोषणा कर दी है। लेकिन नगद मुआवजा कितना होगा उसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद समाचार लिखे जाने तक जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed