फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death due to drowning in water

ईसाई फार्म में दो बच्चों  की पानी में डूबने से मौत

Sat, 15 Jul 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Sat, 15 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Death due to drowning in water
drowning - फोटो : dummy image

बाढ़ से टूटी पुलिया की जगह बना गड्ढा दो बच्चों की जान ले गया। ईसाई फार्म नौसर के दो बच्चों की इस गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड के अफसरों ने यहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी होती तो दो मासूमों की जान नहीं जाती। 

विज्ञापन


ईसाई फार्म से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिया बाढ़ में बह चुकी है और वहां सात फुट गहरा और 15 फुट लंबा गड्ढा बन गया है। अनिल मसीह के परिवार के पांच बच्चे शुक्रवार शाम इस मार्ग पर जा रहे थे।
विज्ञापन

आगे गड्ढे से अनजान पूजा दस वर्ष पुत्री पीटर, पूजा का भाई साहिल और 12वर्षीय वंश पुत्र अनिल मसीह  मार्ग पर ही भरा पानी समझ उसमें उतरे तो गड्ढे में जा गिरे। उनको डूबता देख उनके साथ गई रोशनी और यश ने शोर मचाया तो नजदीक के खेत में धान निराई कर रहे दीवान मसीह और पप्पू सिंह ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक पूजा और वंश की मौत हो चुकी थी जबकि साहिल की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल को नगर के निजी चिकित्सालय में लाया गया जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे।

साहिल और पूजा के परिजन पंजाब के गुरदासपुर में रहते हैं। ये दोनों भाई बहन अपने मौसा अनिल मसीह के घर आए थे। आपस में रिश्तेदार दो परिवारों के दो बच्चों की एक साथ हुई मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।


गांव के ही विशाल और एडविन का कहना है उन्होंने पुलिया क्षतिग्रस्त होने और यहां गड्ढा बन जाने के संबंध में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और विकास खंड के अधिकारियों को बताया था और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां पर रास्ता सही कर दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed