फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft accused beaten to death in Kelakheda Udham singh Nagar

Udham Singh Nagar: केलाखेड़ा में चोरी के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, ढाबा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

एनएच 74 हाईवे पर केलाखेड़ा स्थित एक ढाबे पर कुछ लोग सोमवार देर रात आए थे। ढाबे पर मौजूद लोगों ने चोरी के आरोप में मारपीट कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में लाया गया जहां इलाज के दौरान बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अनीस की मौत हो गई।

विज्ञापन
Theft accused beaten to death in Kelakheda Udham singh Nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस ने युवक के रिश्तेदार की तहरीर पर ढाबा मालिक के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, ढाबा मालिक के भाई की तहरीर में चार युवकों पर चोरी का आरोप लगाया गया और युवक की मौत की वजह भागते समय वाहन की चपेट में आना बताया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एनएच 74 हाईवे पर केलाखेड़ा स्थित एक ढाबे पर कुछ लोग सोमवार देर रात आए थे। ढाबे पर मौजूद लोगों ने चोरी के आरोप में मारपीट कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में लाया गया जहां इलाज के दौरान बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अनीस की मौत हो गई। अनीस के साले सलीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...दर्द और प्यार: परिवार के सामने कपिल को सलमान बताया, जिससे थी बेपनाह मोहब्बत फिर 'कुदरत' ने उसे ही मिटा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ढाबा मालिक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जिला बिजनौर यूपी के ग्राम बेनीपुर कोपा निवासी दानिश, मुनेश और जसपुर निवासी रिजवान और अनीस एक वाहन से चोरी का प्रयास कर रहे थे। ढाबे पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर दानिश, मुनेश और रिजवान को पकड लिया। इस बीच इनका चौथा साथी हाईवे की ओर भाग और अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed