फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deadline for BA admission at the government college extended to the 10th.

Udham Singh Nagar News: राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 10 तक बढ़ी

Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Deadline for BA admission at the government college extended to the 10th.
राजकीय महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी लेते छात्र छात्राएं
गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। इस निर्णय से छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन

बुधवार को बीए में प्रवेश के लिए राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 180 सीटें हैं और 110 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम के सात विषय हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और शिक्षा शास्त्र हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के रूप में तरुण सिंह बगड़वाल भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से 10 अगस्त तक समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्राम मजरा हसन में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं भी संचालित होने की संभावना है। इस मौके पर तरुण सिंह बगड़वाल, डॉ. प्रभजोत कौर, गौरव जोशी, मनोज पनेरू, राकेश भुड्ढी, सुरजीत सिंह सोनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed