फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of son of UP head constable found in field

खेत में मिला यूपी के हेड कांस्टेबल के बेटे का शव, हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of son of UP head constable found in field
गदरपुर में शव मिलने के बाद मौके पर जानकारी लेती सीओ । - फोटो : AMAR UJALA
गदरपुर। यूपी में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक मंगलवार की शाम तीन बजे घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
गदरपुर के बलराम नगर रोड पर स्थित निर्माणाधीन बाईपास के पास सतीश मुंजाल का खेत है। इस खेत को गांव के ही कल्याण दास ने ठेके पर ले रखा है। बुधवार को कल्याण अपने खेत में पानी लगाने गया था, जहां उसे युवक का शव पड़ा दिखा। उसने इसकी सूचना गदरपुर थाने के साथ ही आसपास के लोगों को दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसओ जसविंदर ने शव की शनाख्त कराई तो उसकी पहचान यूपी के रामपुर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह के बेटे अभय प्रताप सिंह (23) निवासी वार्ड आठ गदरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने निरीक्षण कर जांच सम्बंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मृतक मंगलवार की शाम घर से लापता हो गया था। उसकी मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed