फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of a young man found landing in the pond

Udham Singh Nagar News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found landing in the pond
विवेक कोली की फाइल फोटो। संवाद
रुद्रपुर। एक युवक का शव संदिग्ध हालात में प्रीत विहार में एक तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक के नाक और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और प्रथम दृष्ट्रया नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई है। इधर परिजनों ने युवक की रंजिशन हत्या का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह प्रीत विहार में कल्याणी नदी के समीप मणि तालाब में एक युवक का शव लोगों ने उतराता हुआ देखा। सूचना पर रंपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान वार्ड नंबर 22 रंपुरा निवासी विवेक कोली (18) के रूप में की। सूचना पर उसका भाई अमन, जितेंद्र और अन्य परिजन भी पहुंच गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसके कपड़े और जूता मिला। इसके साथ दूसरे लड़कों का लोअर, हैयरबैंड भी मिला। मृतक के नाक व मुंह से खून भी बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अमन कोली ने बताया कि उसका भाई रामपुर रोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर अमन घर से निकला था। उसे चार युवकों के साथ घूमते हुए देखा गया था। उसने बताया कि कुछ लोग उसके भाई से रंजिश रखते थे। उसने आशंका जताई कि भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। कहा कि भाई को तैरना आता था। वह पानी में नहाते हुए नहीं डूब सकता है। उसने कहा कि मामले में पुलिस को तहरीर देंगे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के तालाब में डूबने से मौत होने की आशंका है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल हुआ था जानलेवा हमला
रुद्रपुर। मृतक के भाई अमन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक पार्टी के कार्यकर्ता ने भाई को दिहाड़ी पर ले जाकर झंडे लगवाए थे। लेकिन कम रुपये दिए गए थे। जब भाई उस युवक के घर रुपये लेने गया था तो उसने अपने जीजा और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भाई की पिटाई की थी। इसके अलावा भाई पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई है। जिला अस्पताल में उसके भाई का इलाज हुआ था और इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। ये लोग तभी से उसके भाई से दुश्मनी रखते थे। संवाद



नौ भाई बहनों में आठवें नंबर का था मृतक
रुद्रपुर। मृतक विवेक कोली चार बहन और पांच भाईयों में आठवें नंबर का था। उसके पिता की पांच महीने पहले मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। भाई अमन ने बताया कि रंजिशन भाई की हत्या की गई है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed