फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body found In Mundeli

Udham Singh Nagar News: मुंडेली में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body found In Mundeli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खटीमा। मुंडेली गांव के खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। गले पर मिले फंदे के निशान को देखते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।
पीलीभीत मार्ग स्थित मुंडेली गांव के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के गले में फंदे का निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोडियन पुरवा, मुडिया (खीरी, यूपी) निवासी गुलजारी (33) पुत्र नंदलाल के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एसएसआई ने बताया कि मृतक के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पृथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत नहीं हो रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। - वीर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed