फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead Body Found In KHATIMA

होली के दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead Body Found In KHATIMA
मृतक विक्रम सिंह राणा-फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
खटीमा। होली के दिन से लापता एक युवक का झाड़ियों में शव मिलने से खलबली मच गई। मृतक के माता-पिता का भी कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। चचेरे भाई और रिश्तेदारों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूजिया महोलिया निवासी विक्रम सिंह (25) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह 10 मार्च की सुबह घर से होली खेलने निकला था। इसके बाद से वह नहीं लौटा, इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। रविवार की सुबह करीब दस बजे गांव के ही ज्वाला घर के पीछे चौराहे के पास झाड़ियों से लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। वहां जाकर देखा तो एक शव पड़ा था। जिसकी शिनाख्त विक्रम के रूप में हुई। एसआई बबीता ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चचेरे भाई रजत और फूफा रूप बसंत ने बताया कि उसकी मां कलोरावती और पिता सुरेंद्र सिंह का भी कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि उसकी तीन बहनें बड़ी बहन बसंती और छोटी बहनें क्रांति तथा नेहा की शादी हो चुकी है। विक्रम सिंह मजदूरी कर अपना पेट भरता था। सूजिया महोलिया के ग्राम प्रधान सोहन सिंह ने बताया कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि उसका शव गांव के चौराहे के पास पड़ा मिलेगा। वरिष्ठ डॉ. वीपी सिंह ने पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि शव करीब चार-पांच दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed