फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Daughter-in-law's photo goes viral using fake ID, father-in-law murdered for protesting

Udham Singh Nagar News: फेक आईडी से बहू की फोटो वायरल, विरोध करने पर ससुर की हत्या

Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's photo goes viral using fake ID, father-in-law murdered for protesting
नानकमत्ता। सोशल मीडिया पर महिला की फोटो एडिट कर वायरल करने का मामला खूनखराबे में बदल गया। विरोध करने पहुंचे महिला के ससुर नितिन अरोड़ा उर्फ निक्कू (46) की लाठी-डंडों और बसुली से हमला कर हत्या कर दी गई। सास और ससुर के मित्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी दंपती और उनके तीन बेटों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरीनगर कॉलोनी सिद्धा नानकमत्ता निवासी सोनी पत्नी शंकर विश्वास ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी विशाल, आशीष और विकास विश्वास ने उनकी पुरानी फोटो एडिट कर फेक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुरुवार रात नौ बजे महिला ने इसकी जानकारी अपने ससुर नितिन अरोड़ा, सास अनीता विश्वास, देवर दलजीत सिंह और इटौआ निवासी ससुर के मित्र मनजीत सिंह को दी।
विज्ञापन

सभी लोग आरोपियों के घर पूछने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी परिवार ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने नितिन अरोड़ा के सिर पर बसुली से वार किया। वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घायल को परिजन सीएचसी नानकमत्ता ले गए। वहां से उन्हें सितारगंज और फिर रुद्रपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में सास अनीता विश्वास और मित्र मनजीत सिंह भी चोटिल हुए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में एक कारोबारी की हत्या हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्युत विश्वास, ममता विश्वास, विशाल, आशीष और विकास विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विमल रावत, सीओ, खटीमा
---
मृतक से लेनदेन को लेकर भी था विवाद
बहू की एडिट फोटो को वायरल करने के विवाद में जान गंवाने वाले नितिन अरोड़ा का एक साल से दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर नामजद एक आरोपी विकास से विवाद था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। विकास ने डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए थे जबकि 50 हजार रुपये देने बाकी थे। बकाया रुपयों को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव था।
--
मां के सस्ता गल्ला की दुकान में हाथ बंटाता था मृतक
मृतक नितिन का कोई कारोबार नहीं था। वह अपनी मां आशा कौर के नाम पर आवंटित सस्ता गल्ला दुकान के संचालन में हाथ बंटाता था। इसके अलावा वह छाेटे मोटे काम करता था।
--
दो महिलाओं का सुहाग उजड़ा
मृतक नितिन की दोे शादियां थी। उसकी हत्या के बाद पत्नियों का सुहाग उजड़ गया। पहले उसने सपना विश्वास से शादी की थी और उसका एक बेटा है। इसके बाद उसने अनिता अरोरा से शादी की थी और उससे दो बेटे हैं। उसने दोनों पत्नियों को मकान बनवाकर दिए थे।

--
घर पर ताला लगाकर भागे आरोपी
नितिन की हत्या में नामजद परिवार घर छोड़कर भागा हुआ है। विद्युत विश्वास और उसके दो बेटे विशाल और आशीष राजमिस्त्री हैं। चौथा नामजद आरोपी विकास की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का अभी तक आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed