फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Danger of accident due to direct entry of vehicles from ring road to highway

Udham Singh Nagar News: रिंग रोड से हाईवे पर वाहनों के सीधे प्रवेश से दुर्घटना का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to direct entry of vehicles from ring road to highway
रुद्रपुर। रिंग रोड से हाईवे पर वाहनों के सीधे प्रवेश से हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बीते माह एक दुर्घटना भी हो चुकी है लेकिन फिर भी कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन




सिडकुल के पास रिंग रोड का नैनीताल हाईवे पर मिलान होता है। रिंग रोड से सिडकुल जाने वाले भार वाहन सिडकुल के पारले चौक के पास बने व्हीकल ओवर पास (वीओपी) से होकर गुजरते हैं। वीओपी के पास स्थित सर्विस रोड से नैनीताल हाईवे पर चलने वाले वाहन गुजरते हैं। इससे सर्विस रोड पर हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


बीते आठ अप्रैल को रिंग रोड से आ रहे ट्रक ने हाईवे से गुजर रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक यात्री को काफी चोट पहुंची थी। तब एनएचएआई ने रिंग रोड से आने वाले वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप लगाने की बात कही थी लेकिन अब तक रंबल स्ट्रिप नहीं लगाए गए हैं। यह अनदेखी भारी पड़ सकती है। रिंग रोड से आने वाले वाहन और सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहन आपस में भिड़ सकते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीओपी पर होती भारी वाहनों की आवाजाही
रिंग रोड से सिडकुल के पास नैनीताल हाईवे पर बने व्हीकल ओवर पास (वीओपी) से सिडकुल आने-जाने वाले भार वाहनों की आवाजाही होती है। सिडकुल को आवागमन करने वाले वाहनों के वीओपी के पास सर्विस रोड पर सीधे आने से सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना हुआ है।







रंबल स्ट्रिप के लिए डिमांड दी गई है। आपूर्ति में कुछ समय लगता है। जल्द ही रिंग रोड के मुहाने पर गति नियंत्रण के लिए रंबल स्ट्रिप लगा दिए जाएंगे। -तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed