{"_id":"580131944f1c1bd875290e6d","slug":"dabangon-ne-jeseebee-se-tod-24-parivaaron-ke-ghar-dbangon-jcb-broke-the-house-24-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने जेसीबी से तोड़ 24 परिवारों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने जेसीबी से तोड़ 24 परिवारों के घर
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम लौका नई बस्ती में दबंगों द्वारा जेसीबी से 24 परिवारों के घरों को तोड़ने व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसएसआई का घिराव किया । पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
शुक्रवार को ग्राम लौका नई बस्ती के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसआई अशोक कुमार को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा कि गांव में उन्हें करीब 20 वर्ष पहले आबादी के पट्टे दिए गए थे। जिस पर वह निवास करते आ रहे हैं। बताया कि करीब शाम पांच बजे गांव के ही तीन लोग कुछ अज्ञात लोगों के साथ धारदार हथियार लेकर उनके घरों पर आए और जेसीबी से उनके घर ढहा दिए। पेड़-पौधे भी तोड़ डाले।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उनके घरों को को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंगों ने उनके घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि पीड़ित 24 परिवारों को सुरक्षा भी प्रदान की जाए। एसएसआई कुमार ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां पर दीपराज, योगेंद्र, राम प्यारे, रमेश चंद्र आदि थे।