{"_id":"644eb725f9222d036003f0f4","slug":"d-camp-wins-over-bhartiyam-rudrapur-news-c-8-1-127080-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डी कैंप ने भारतीयम की टीम को 12-04 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डी कैंप ने भारतीयम की टीम को 12-04 से हराया
Mon, 01 May 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहली बार आयोजित हुई थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल स्पर्धा
रुद्रपुर। जिले में पहली बार थ्री ऑन थ्री(हॉफ कोर्ट) बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बारिश होने के चलते पुरुष वर्ग में डी बॉलर जसपुर और रामनगर को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 54 टीम ने प्रतिभाग किया
रविवार को मनोज सरकार स्टेडियम में जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित स्पर्धा के फाइनल में अंडर-16 बालिका वर्ग में डी कैंप ने भारतीयम स्कूल की टीम को 12-04 के स्कोर से हराया। अंडर-18 बालिका वर्ग में डी कैंप ने आरएएन बिलासपुर को 06-02 के स्कोर से हराया। अंडर-18 बालक वर्ग में जीएमपीएस रामनगर ने रुद्रपुर को 14-12 और ओपन महिला वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 21-05 के स्कोर से शिकस्त दी। अंडर-16 बालक वर्ग में जेसीज स्कूल और पांडवास हल्द्वानी संयुक्त विजेता रहे।
मुख्य अतिथि एसपी सिटी मनोज कत्याल, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा, अवजोत सिंह, भारत भूषण चुघ व डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
इस दौरान रमेश लोहनी, सुरेंद्र नेगी, संजय कुमार, डॉ. सौरभ अग्रवाल, मृणालीनी, किरण, करन शर्मा, हरीश चौहान, सावन, अरुण आदि थे. -