फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cylinder distribution led to uproar due to political interference, matter reached the police station

Rudrapur: सिलिंडर वितरण में नेतागिरी से हुआ हंगामा, चौकी पहुंचा मामला; लाइन में लगे बिना गैस लेने पर हुआ विवाद

Fri, 22 May 2026 10:19 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 22 May 2026 10:19 AM IST
सार

रुद्रपुर के घास मंडी क्षेत्र में गैस सिलिंडर वितरण के दौरान बिना लाइन सिलिंडर लेने के लिए हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Cylinder distribution led to uproar due to political interference, matter reached the police station
हंगामे के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी में उमड़ी भीड़। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी चौकी से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर वितरण के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि एक स्थानीय नेता बिना लाइन के सिलिंडर लेने लगा जिसके विरोध पर नोकझोंक हुई और मामला चौकी तक पहुंच गया।

विज्ञापन

वार्ड 36 घास मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण हो रहा था। लोगों ने सुविधा के लिए कतार लगा रखी थी। इसी दौरान पूर्व पार्षद के भाई और भाजपा कार्यकर्ता कमल राणा अपनी मां के साथ वहां पहुंचे और बिना लाइन में लगे गैस देने के लिए कहने लगे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइन में लगे लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद माैके पर ही हंगामा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने संबंधित लोगों को आदर्श कॉलोनी चौकी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में बहस जारी रही। इसी दौरान चौकी परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर तक चौकी के बाहर भी लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना किया है।

हंगामे की जानकारी मिली है। एजेंसी पर गैस सिलिंडर वितरण के दौरान हुए विवाद की जांच कराई जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - डीआर वर्मा, प्रभारी क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed