फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Culutral programme in district.

Udham Singh Nagar News: सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजा बाजपुर

Mon, 06 Jan 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Culutral programme in district.
बाजपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से बाजपुर शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। नगर कीर्तन को लेकर केलाखेड़ा से बाजपुर गुरुद्वारा साहिब तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। संगत ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


केलाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब से रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन शुरू होकर हाईवे से दोराहा, रामपुर रोड, शहीद भगत सिंह चौक, रामराज रोड होकर श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के आगे सिख समाज के लोग सफाई और पानी छिड़काव करते चल रहे थे। क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चे भी कई पेशाकों में शोभा बढ़ा रहे थे। नगर कीर्तन में श्री हेमकुंड साहिब सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का गुरुद्वारा सिंघ सभा प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, पूर्व दायित्वधारी राजेश कुमार, नैनीताल जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अविनाश शर्मा, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा, आप प्रत्याशी सौरभ परमार, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार, विकास गुप्ता, विमल शर्मा, हाजी अमीर अहमद, मोहम्मद हुसैन सहित सामाजिक संगठनों और मुंडिया पिस्तौर तिराहे पर इंतजामिया कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड बाजे के साथ निकाला नगर कीर्तन
केलाखेड़ा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन बैंड बाजे के साथ श्रद्धापूर्वक निकाला गया। वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान परमजीत सिंह, नानकसर ठाठ गुरुद्वारा के सेवादार बाबा प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, अनिल कालरा, मोहम्मद शफी, हामिद अली, अकरम पठान, अजीत सिंह, नरेश सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। नगर कीर्तन को लेकर डॉ. अमृता शर्मा, एसपी अभय सिंह, सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान, केलाखेड़ा एसओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। संवाद
प्रकाश उत्सव पर सजा दीवान, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था



संवाद न्यूज एजेंसी



रुद्रपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान सजा। यहां आयोजित शब्द कीर्तन से माहौल धार्मिक हो गया। यहां सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए ठंड का मौसम भी बाधा नहीं बन सका।




रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आवास विकास स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज से सुखशांति की अरदास की। दरबार साहिब में सजे धार्मिक दीवान में कथावाचक और हजूरी रागी जत्थों ने संगत को गुरु की वाणी और इतिहास सुनाकर निहाल किया। यहां सजे धार्मिक दीवान में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। सजे धार्मिक दीवान में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के भाई जगतार सिंह जी राजपुरा, कथावाचक भाई हरविंदर सिंह, ढ़ाड़ी जत्था मोगा पंजाब के ज्ञानी मिलखा सिंह मुसाफिर, हरजिंदर सिंह, हजूरी कथावाचक हरविंदर सिंह, हजूरी रागी जत्था सोहन सिंह आदि ने संगत को गुरुओं की वाणी और इतिहास सुनाकर निहाल किया।



इस दौरान गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां सुबह से देर शाम तक लंगर चला जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लंगर छका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed