फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Culture programme.

दीपावली पर्व पर बन रहा गज केसरी व लक्ष्मी योग, खूब बरसेगा धन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Culture programme.
मंजू जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
दीपावली पर इस बार सूर्य, मंगल, बुद्ध और चंद्र ग्रह तुला राशि पर विराजमान हैं। इससे गज केसरी और लक्ष्मी योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं, मंगल को सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। गज केसरी और लक्ष्मी योग से दीपावली पर्व पर देश, सेना, राजनेता, घर परिवार के लिए बेहद शुभ है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। रुद्रपुर के ज्योतिषाचार्य ललित लोहनी ने बताया कि दीपावली पर्व पर शाम को 5.55 से 7.45 तक लक्ष्मी पूजन का स्थिर लगन है। दूसरा योग रात 12.21 से 2.30 बजे तक बन रहा है। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि दीपावली पर्व पर 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त एक दीपक गाय के घी का जिसकी चार बत्तियां हो।
विज्ञापन

इस मंदिर में पूर्व रात्रि जलाना शुभ माना जाता है। पहला दीपक मंदिर में, दूसरा रसोई में और तीसरा तुलसी पर प्रज्ज्वलित किया जाता है, बाकि दीपक पूरे घर में जलाए जाते हैं। इसके अलावा एक दीपक पितरों को समर्पित किया जाता है। दो मुख्य द्वार पर, नल के समीप रखें और बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। बताया कि दीपावली पर्व पर श्री गणेश व देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। चौकी पर लाल रंग का आसन बिछाकर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इनके साथ भगवान कुबेर, मां सरस्वती और कलश की स्थापना की जाती है।

ललित लोहनी।

ललित लोहनी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed