{"_id":"64175eebdd055e6da80be844","slug":"cultural-water-dip-rudrapur-news-c-8-1-86793-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मनोकामना के लिए कामना सागर में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मनोकामना के लिए कामना सागर में लगाई आस्था की डुबकी
Mon, 20 Mar 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
हरिचांद ठाकुर के जन्मोत्सव पर शक्तिफार्म और दिनेशपुर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म/दिनेशपुर। मतुआ संप्रदाय संस्थापक श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 212वीं जयंती के उपलक्ष्य में महावारूणी गंगा स्नान पर शक्तिफार्म और दिनेशपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने मनोकामना के लिए कामना सागर में डुबकी लगाई।
गुरुग्राम के हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर में श्री श्री हरिचांद ठाकुर के जन्मोत्सव (मधुकृष्ण त्रयोदशी) पर रविवार को हुए स्नान के दो दिन पहले से ही दूर-दराज के क्षेत्रों एवं दूसरे प्रांतों से श्रद्धालुओं का जत्था आना शुरू हो गया था। शनिवार की रात अधिवास के साथ ही वारूणी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। रात भर श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया।
रविवार सुबह धर्म ध्वज उत्तोलन के बाद मतुआ अनुयायियों ने हाथ में ध्वज लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली। दोपहर एक बजे मतुआ महंत नारायण मंडल, पंकज गोसाई, डॉ. सुशील मल्लिक, गोविंद विश्वास, परिमल गोसाई व सतीश गोसाई की ओर से गंगा पूजन किए जाने के बाद श्रद्धालुओं ने कामना सागर में स्नान कर मंदिर में पूजा की। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं का जत्था लेकर आए दलपति महंतों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हुए भंडारे में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
बांग्ला जात्रा नाटक का होगा आयोजन
तीन दिनी महोत्सव में बांग्ला जात्रा नाटक हरिचांदेर पोषा मयना और हरिचांदेर लीला विकास सहित भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शांति सभा के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। इससे पूर्व महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, पलविंदर सिंह औलख और नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विश्वास ने मंदिर में पूजा की। वहां पर मेला कमेटी अध्यक्ष जयंत मंडल, सुधांशु सिकदार, गोकुल विश्वास, विधान दास, रविंद्र विश्वास, संजय बाछाड़, तापस मिस्त्री, विश्वजीत हालदार, रवि मजूमदार, प्राण बढ़ाई, निर्मल मंडल, नरेश विश्वास आदि थे।
बांग्लादेश से भी आए श्रद्धालु
शक्तिफार्म। महोत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल, उड़ीसा, असम एवं दिल्ली सहित बांग्लादेश से भी श्रद्धालुओं का जत्था यहां पहुंचा। हरिचंद ठाकुर की जन्मस्थली बांग्लादेश के ओडाकांदी से प्राण गोसाई की अगुवाई में 12 सदस्यीय श्रद्धालुओं के जत्थे ने ठाकुर जी की महिमा का संगीतमय बखान किया। दिल्ली से पहुंचे छोटे बच्चों की टोली आकर्षण का केंद्र रहे। संवाद
-19एसटीजी01,02,03पी:
शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय
दिनेशपुर। मंदिर परिसर में वर्तमान आचार्य विवेकानंद ब्रह्मचारी ने कई लोगों को दीक्षा देकर मतुआ संप्रदाय में शामिल किया। रविवार की सुबह मतुआ अनुयायियों ने प्रशासन की ओर से गठित समिति की देखरेख में ढोल नगाड़ों व दिवंगत आचार्य गोपाल महाराज के चित्र को रथ में सजाकर वर्तमान आचार्य विवेकानंद ब्रह्मचारी के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में विधायक अरविंद पांडेय के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिसके बाद श्रीओड़ाकांदी धाम बांग्लादेश में स्थित मुख्य तालाब, सात समुंदर और देश की प्रमुख 13 नदियों से लाए गए जल को कृत्रिम तालाब कामना सागर में मिलाकर उसे पवित्र किया गया। हजारों लोगों ने कामना सागर में फल दान किया। सुबह 11 बजे से मधुकृष्ण त्रयोदशी महायोग में महावारूणी स्नान शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर हरिचांद ठाकुर के जीवन पर आधारित बंगाली लोक कला जात्रागान तीन कोड़ीर भावांतर का आयोजन हुआ।
शोषितों के लिए जीवन भर समर्पित रहे ठाकुर हरिचांद
सरोज मंडल
दिनेशपुर। महावारुणी स्नान महोत्सव हरिचांद गुरुचांद मतुआ संप्रदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक श्री हरिचांद ठाकुर जी का जन्म 1812 में पूर्वी बंगाल के ओड़ाकांदी गांव में पंडित जसोमंत के घर हुआ था। ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बाद भी हरिचांद ठाकुर ने शोषितों पर हो रहे अत्याचार को देख उनके उद्धार का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने मतुआ मिशन की स्थापना की।1878 में उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र गुरुचांद ठाकुर ने उनकी याद में 1880 से बांग्लादेश के ओड़ाकांदी धाम में महावारूणी स्नान की शुरुआत की थी। हरिचांद ठाकुर ने जीवन भर दबे कुचले, शोषित और अज्ञानियों के लिए संघर्ष किया। हरिचांद ठाकुर के कार्य से प्रभावित होकर एक अंग्रेज अधिकारी ने ईसाई धर्म को त्याग कर उनके अनुयाई बने। बाद में इस अंग्रेज अधिकारी ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में शोषितों पर सवर्णों के अत्याचार का मामला उठाकर उस पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने आदेश जारी कर अत्याचार बंद करने, उन्हें चांडाल के नाम से पुकारने अथवा लिखने पर पाबंदी लगा दी। हरिचांद ठाकुर के अथक प्रयास से ही शोषितों को चांडाल नाम से मुक्ति मिली थी। हरिचांद ठाकुर ने 1878 में मानव शरीर को त्याग दिया। बाद में उनके पुत्र गुरुचांद ठाकुर इस संप्रदाय के धर्मगुरु बने,और उन्होंने 1880 में महावारूणी स्नान की शुरुआत की। दिनेशपुर में 1983 में आचार्य श्री गोपाल महाराज ने हरिमंदिर के स्थापना की थी। और तभी से यहां महावारूणी स्नान होता आ रहा है। 19 अक्टूबर 2020 को आचार्य गोपाल महाराज ब्रह्मलीन हो गए थे। उनकी मृत्यु से पहले पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर स्थित ठाकुरबाड़ी के प्रमुख व वर्तमान सर्व भारत मतुआ धर्म के संघाधिपति सांसद शांतनु ठाकुर ने दिनेशपुर में आकर गोपाल महाराज को मतुआ महारत्न की उपाधि दी थी। संवाद।
इंसेट: सुरक्षा की दृष्टि से रूट किए गए डायवर्ट
दिनेशपुर। महावारूणी स्नान महोत्सव के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। स्नान के चलते जाफरपुर मार्ग पर दिनभर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। भारी वाहनों के प्रवेश पर नगर में प्रतिबंध लगा दिया गया था। जाफरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बुक्सौरा, दुर्गापुर मार्ग से डायवर्ट किया गया। नगर में नो एंट्री लगाई गई,और मुख्य चौराहे से लेकर हरि मंदिर तक वाहनो को नहीं जाने दिया गया। सुबह आठ बजे के बाद मंदिर परिसर के आसपास यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। स्नान कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया। संवाद
मतुआ संप्रदाय हिंदू धर्म का ही अंग
दिनेशपुर। मतुआ संप्रदाय हिंदू धर्म का ही एक अंग है। इसमें लाल झंडा निशान का विशेष महत्व है।मतुआ अनुआई जब किसी मंदिर या धार्मिक स्थल में जाते तो इसी लाल झंडे को हाथ में थाम कर ढोल और कांसे की धुन पर तीव्र गति से दौड़ते हुए जाते हैं। मंदिर या धार्मिक स्थानों पर केवल हरि बोल का का ही उच्चारण होता है। संवाद