{"_id":"6258765c2115f567ae44f2a3","slug":"cultural-prpgramme-orgnised-in-kashipur-area-kashipur-news-hld459501082","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान
विज्ञापन
केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व पर सजे दीवान साहिब और शबद कीर्तन करते रागी जत्थे। सं?
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर/केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी के पर्व पर धार्मिक दीवान सजाए गए।
केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में बृहस्पतिवार को खालसा पंथ सृजना दिवस, बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह समेत रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। एसजीपीसी प्रचारक अमृतसर भाई हरजिंदर सिंह ने गुरु महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा साहिब में सैकड़ों लोगों ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
वहां सेवादार परमजीत सिंह, बलवीर सिंह, ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह, मनमीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, साहिब प्रीत सिंह, नरेश सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, आत्मजीत सिंह आदि मौैजूद रहे। उधर बाजपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में भाई हरभजन सिंह, भाई राजेंद्र सिंह कवि, भाई गुरलाल सिंह, भाई राजेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, गुरभेज सिंह ने गुरुवाणी का गुणगान किया। इस दौरान रागी जत्थे ने कथा कीर्तन कर खालसा पंथ सृजना दिवस, बैसाखी पर्व पर प्रकाश डाला।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्ममति से श्री गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। कुलविंदर सिंह किंदा प्रधान, हरजिंदर सिंह उप प्रधान, अजीत कौर उपप्रधान, अवतार सिंह सैनी सचिव, डॉ रतन सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। उधर खालसा सृजना दिवस के मौके पर बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित समागम के दौरान 109 लोगों ने अमृत संचार किया।
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर शिविर में बच्चों को सिखाए गतके के गुर
काशीपुर। बैसाखी पर्व पर खालसा फाउंडेशन ने श्री गुरु ननकाना साहिब में गतका शिविर लगाया। गुरु की लाडली फौज ने बच्चों को गतके के गुर सिखाए। बच्चों को तलवार लाठी-डंडों चकरी घुमाना भी सिखाया गया।
गतका शिविर का शुभारंभ श्रीननकाना साहिब के हेड ग्रंथि बाबा रणजोत सिंह और बाबा परगट सिंह ने अरदास के साथ किया। उन्होंने बैसाखी के मौके पर सभी की भलाई के लिए अरदास की। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष राजीव घई, जसपाल चड्डा, प्रवीण सेठी, मनीष सपरा, सिद्धार्थ, हरप्रीत सिंह खालसा, गुरइकबाल सिंह निज्जर, खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पप्पी, सर्वजीत सिंह रंधावा, नितिन अरोड़ा ने सहयोग किया। खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन सिंह बंटी ने बताया भविष्य में भी बच्चों को गतके की शिक्षा दी जाएगी। वहां गुरतेज सिंह, प्रभसिमरन कौर, सरनदीप कौर, करनप्रीत सिंह, सचकिरत कौर, गुरनुर सिंह, नितांश अरोरा, रुहानी अरोरा, दीपांशु पाहवा, मन्नत पाहवा, दिव्यांश पाहवा, समरजीत सिंह, कवलीन कौर, अवनीत कौर, आकाशदीप सिंह, पंथवीर सिंह, शौर्य सिंह आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। संवाद

बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में समागम में मौजूद संगत। संवाद- फोटो : KASHIPUR