{"_id":"601308c98ebc3e32b652aefd","slug":"cultural-programmes-rudrapur-news-hld4127801127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार
विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन में विभिन्न वेशभूषा में खड़ी बालिकाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की झांकी में अफसर बिटिया के रूप में बालिकाओं को पेश करने पर डीएम रंजना राजगुरु ने उन्हें झांकी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक निकाली गई झांकी में सभी विभागों की ओर से झांकियां लगाई गईं थी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं को डीएम, आईपीएस, अधिवक्ता और डॉक्टर की पोशाक में शामिल करने का विचार आया। इसकी सराहना उच्च अधिकारियों ने भी की थी।
बताया कि झांकी में बेटियों को इन पोशाकों में उतारने का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का था। बताया कि डीएम और सीडीओ हिमांशु खुराना ने विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर द्वितीय पुरस्कार से नवाजा है। (संवाद)