फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

नववर्ष पर श्रा नानकमत्ता साहिब में नवाया शीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
नानकमत्ता में नव वर्ष पर नानक सागर में नौका बिहार का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : SITARGANJ
नववर्ष के प्रथम दिन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में हजारों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब के दर्शन कर श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेककर पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा की और गुरु महाराज से वर्ष भर अपने परिवार के लिए सुख-शांति की अरदास की। भारी भीड़ के चलते सेवादारों को उन्हें संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सेवादारों ने श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा भंडार साहिब, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं के दर्शन कर अपने को धन्य किया।
विज्ञापन

श्री हरमिंदर साहिब में सजे धार्मिक दीवान में सादा सिंह के कविसरी जत्थे, कथावाचक शमशेर सिंह के साथ ही हरभेज सिंह, संतोख सिंह, सुखवंत सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया। दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह एमए ने किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र बाऊली साहिब पहुंचकर शीश नवाने के साथ ही नानक सागर जलाशय में वोट की सवारी कर आनंद उठाया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगत ने गुरुद्वारा परिसर में लगे मेले में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। वहां डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, सदस्य महेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, बलदेव सिंह चीमा, सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे।

नानकमत्ता में नव वर्ष पर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन को उमड़ी संगत की भीड़।

नानकमत्ता में नव वर्ष पर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन को उमड़ी संगत की भीड़।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed