{"_id":"605a3c998ebc3ee64917d739","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld419317769","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनगर और अरविंदनगर में काली पूजा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिफार्म के देवनगर में रोशनी से जगमग काली माता का मंदिर।
- फोटो : SITARGANJ
Link Copied
देवनगर और अरविंदनगर में मंगलवार को काली पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। छह दिवसीय महोत्सव के लिए मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शीतला पूजा और काली पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इधर, देवनगर में पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें सर्वसम्मति से अनूप सरकार अध्यक्ष, राम सरकार, अमीर दास उपाध्यक्ष, दीपांकर मल्लिक सचिव, नंदकुमार मिस्त्री, रोहित विश्वास, किशन विश्वास उपसचिव, चंदन विश्वास कोषाध्यक्ष, विशाल दास, सुदीप मंडल एवं विशाल मंडल उप कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अनूप सरकार ने कहा कि काली पूजा के बाद माता का जागरण, 24 एवं 25 मार्च को बांग्ला बाउल संगीत, 26, 27 एवं 28 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, अरविंदनगर में 24 एवं 25 मार्च को कोलकाता के गायक कलाकार बाउल संगीत की प्रस्तुति देंगे। 26 मार्च को धार्मिक जात्रा नाटक पुष्पमाला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।