फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

कल्याणी नदी में जलस्तर बढ़ने से बह गया बांस का पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
रुद्रपुर के रविंद्रनगर में इसी जगह बनाया गया था अस्थायी बांस का पुल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कल्याणी नदी के किनारे शिवनगर से रविंद्रनगर को जोड़ने वाला अस्थायी पुल शनिवार को पहली बारिश में ही बह गया। लोगों ने चंदा इकट्ठा कर बांस से पुल का निर्माण कराया था। पहली बारिश में ही लोगों की मेहनत में पानी फिर गया।
विज्ञापन

कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी के किनारे रह रहे कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। लोगों की ओर से नदी में फेंका गया कूड़ा भी इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सात महीने पहले आई आपदा के चलते कल्याणी नदी में उफान से शिवनगर से रविंद्रनगर को जोड़ने वाला स्थायी पुल टूट गया था। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से मदद न मिलने पर लोगों ने खुद चंदा जमा कर बांस का अस्थायी पुल बनाया था। इसके माध्यम से स्कूली बच्चे और क्षेत्र के लोग रोजाना बांस के पुल का सहारा लेकर कल्याणी नदी पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा की ओर से भी पुल का निरीक्षण कर लोनिवि को पुल निर्माण के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थायी पुल न बन पाने के कारण जुगाड़ के सहारे ही लोग अस्थायी पुल का सहारा लेकर नदी पार करते थे।
पार्षद बबलू सागर ने कहा कि बारिश के चलते अस्थायी पुल बह गया है। विधायक से पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed