फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

धार्मिक दीवान में नाम सिमरन व गुरुवाणी महत्व की दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। गुरद्वारा श्री हरगोविंद सर नवाबगंज में धार्मिक दीवान सजाया गया। धार्मिक दीवान में संगत को नाम सिमरन करने की विधि और लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पंजाब के मोगा स्थित प्रभु सिमर का चाउ संस्था के प्रमुख भाई दलवीर सिंह तरमाला के निर्देशन में कथावाचक एवं रागी ढाढ़ी जत्थों ने गुरमत समागम में शबद कीर्तन एवं गुरवाणी पाठ से संगत को निहाल किया। रागी जत्थे के भाई हरजीत सिंह, ढाढ़ी जत्थे के भाई निर्मल सिंह एवं बीबी जागीर कौर ने गुरवाणी पाठ के माध्यम से संगत को सिख धर्म के नियमों का पालन करने को जागरुक किया। गुरमत समागम में दूरदराज के क्षेत्रों से आई संगत ने हरिजस का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान बाबा अनूप सिंह, ग्रंथी जसवीर सिंह, सरदार सिंह, कर्मजीत सिंह, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरभजन सिंह सैनी, ज्ञान सिंह एवं देवेंद्र सिंह सहित तमाम संगत मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed