फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

19 केंद्रों पर हजारों युवाओं ने दी परीक्षा, शहर में लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
रुद्रपुर में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : RUDRAPUR
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न पदों के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परेशान रहे। जगह-जगह भीड़ के कारण शहर में जाम की स्थिति रही। कई केंद्रों पर देरी से पहुंचने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

रुद्रपुर में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक चकबंदी अधिकारी, सर्वेक्षण सुपरवाइजर, छात्रावास अधीक्षक समेत विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। इस कारण रुद्रपुर शहर में सुबह से ही हजारों युवकों के पहुंचने से सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भी अभ्यर्थियों के पहुंचने से जाम लग गया। स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास नहीं किया। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बनाए गए केंद्र में पहली पाली 337 और दूसरी पाली 296 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। इसी तरह सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाएं शुरू होने व खत्म होते समय शहर में काफी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed