फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

बैसाखी के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन, शोभायात्रा में सजीं विभिन्न झांकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
दिनेशपुर में नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
खालसा पंथ के जन्मोत्सव बैसाखी पर्व के मौके पर सिख समाज के लोगों ने नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली। इस दौरान समूचा क्षेत्र ‘जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही गुरुद्वारा परिसर में तीन दिनी धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गुरुद्वारा परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात कीर्तन से हुई। इसके बाद बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार गदरपुर के गांव केसरपुरा से नगर कीर्तन निकला। गुरुपंथ के दास गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह व नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह ने केसरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन और शोभायात्रा को रवाना किया। वाहनों के काफिले में सजी शोभायात्रा में आगे स्कूली बच्चे करतब दिखाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे पंच प्यारे वाहन पर सवार थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में हेमकुंड साहिब, अमृतसर साहिब, हरमंदिर साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बीच में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों ने पंजाबी संस्कृति को जीवंत कर दिया। नगर कीर्तन, शोभायात्रा धौलपुर, महेशपुर, आनंद खेड़ा, दुर्गापुर होते हुए देर शाम को गुरुद्वारा माता साहिब कौर में जाकर समाप्त हुई। वहां डॉ. कुलवंत सिंह विर्क, डॉ. बलवंत सिंह, हरपाल सिंह चीमा, हजारा सिंह, हरपाल सिंह मनेश, भगवंत सिंह, गुरमुख सिंह, भजन सिंह आदि थे।

दिनेशपुर में नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के लोग।

दिनेशपुर में नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed