{"_id":"5f932a738ebc3e9bb452659f","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld401654175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छाइयों को आत्मसात करने का पर्व है नवरात्र : ठुकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छाइयों को आत्मसात करने का पर्व है नवरात्र : ठुकराल
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन करती महिला।
- फोटो : RUDRAPUR
रम्पुरा के वार्ड नंबर 21 स्थित काली मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव का विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का पर्व है। धार्मिक आयोजनों से मन में नई ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि धार्मिक आयोजनों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।
जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं के मंत्र को सभी याद रखें। वहां विपिन शर्मा बिट्टू, बंटी कोली, आनंद शर्मा, नंदू वर्मन, विनोद वर्मन, राजेश वर्मन, गोविंद वर्मन, उत्तम वर्मन, कमल सैनी, डॉ. गौतम मंडल, विधु दास, जीवन वर्मन, परमेश्वर वर्मन, राकेश अधिकारी, राकेश पाल, लोती वर्मन, विनेाद देवनाथ, अशोक गुप्ता, राहुल आदि थे। इधर, विधायक ने ग्राम सभा कीरतपुर में पंचायत घर पर सीसी टाइल्स फ्लोर निर्माण का लोकार्पण किया और ग्राम राधाकांतपुर खटोला में 50 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।
सप्तमी पर घरों और मंदिरों में हुआ कन्या पूजन
रुद्रपुर। सप्तमी में शुक्रवार को कई लोगों ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया। पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अटरिया मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर, वैष्णों मंदिर, वनखंडी महादेव मंदिर में भी लोगों ने कन्या पूजन किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंदिरों में दर्शन व पूजा करने के लिए सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि शनिवार को अष्टमी और नवमी दोनों एक साथ मनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
सामिया लेक सिटी में पंचदेव मंदिर में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में नव निर्मित पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य पूरन चंद्र द्विवेदी और आचार्य ललित चंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम को संपन्न कराया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने कहा कि इस मंदिर की स्थापना के लिए काफी समय सोसायटी के पदाधिकारी प्रयासरत थे। वहां सामिया रेजिडेंट्स सोसायटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह राठौड़, मंदिर समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह चुफाल, जानकी कठायत, नरेश जांगड़ा, पूरन चंद्र भट्ट, कैलाश पांडे, एसपी शाही, जितेंद्र कठायत, विमल, गिरीश पंत, रवि वर्मा, शालिनी गौड़, संजय गौड़, वीरेंद्र वर्मा, हरपाल सिंह आदि थे।

रुद्रपुर में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करते विधायक राजकुमार ठुकराल।- फोटो : RUDRAPUR