फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

वनखंडी महादेव शिव मंदिर पर सीएम ने किया ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
खटीमा में मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत की बीमार माता का हालचाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धाम? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चकरपुर-बनबसा के मध्य घने जंगल में स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले आठ दिवसीय मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और कहा कि मेले सांस्कृतिक धरोहर हैं जो आपस में भाईचारा कायम करते हैं।
विज्ञापन

सीएम धामी सुबह साढ़े नौ बजे वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर पहुंचे। वनखंडी महादेव शिव मंदिर से उनका बचपन का नाता रहा है। सीएम बनने के बाद पहली बार महाशिवरात्रि मेले मेें आकर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

वनखंडी महादेव मंदिर की मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन रोहिणी नक्षत्र में मंदिर स्थित शिवलिंग सात रंग बदलता है। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल एवं मंदिर कमेटी पदाधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। टनकपुर, बनबसा, खटीमा सहित पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु भी यहां पहुंचे थे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि मेला आठ मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, देवेंद्र चंद, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, सुधीर वर्मा, जीवन पोखरिया, किशन चंद, नवीन बोरा, मनोहर सिंह बिष्ट, किशोर पानू, कमान सिंह जीना, कैलाश मनराल, कमल खनका, सुरेश चंद, बॉबी सामंत, देवेंद्र पोखरिया आदि थे। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।

व्यापारियों और परिचितों के घर जाकर सीएम ने जाना हाल
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर के व्यावसाइयों एवं परिचितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
सीएम धामी ने चकरपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल एवं रचित अग्रवाल के घर पहुंचकर उनका हाल जाना। मंडी समिति के चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत के घर उनकी बीमार मां से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। नैनीताल फ्लोर मिल के मालिक नीरज अग्रवाल के घर पर उनके बीमार पिता जगदीश प्रसाद गोयल से मिले। वरिष्ठ व्यापारी वरुण अग्रवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम देहरादून के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हो गए। संवाद

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक को कतार लगे श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक को कतार लगे श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय मेले का उदघाटन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय मेले का उदघाटन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : KHATIMA

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।संवाद

खटीमा के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed