{"_id":"61a8e89d41071c6fe90cf489","slug":"cultural-programme-khatima-news-hld446380539","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हा-चौका, घर परिवार, समाज, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करतीं है महिलाएं ः गीता धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हा-चौका, घर परिवार, समाज, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करतीं है महिलाएं ः गीता धामी
विज्ञापन
खटीमा में भाजपा महिला मोर्चा बूथ सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। भाजपा महिला मोर्चा के बूथ सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम की पत्नी गीता धामी ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं का दायित्व बढ़ गया है। महिलाएं चूल्हा-चौका ही नहीं, घर परिवार, समाज, सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
खटीमा फाइबर्स के मैदान में आयोजित बूथ सम्मेलन का शुभारंभ गीता धामी, राकेश रस्तोगी, कैलाश मनराल ने दीप जलाकर किया। गीता धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह प्रदेश की 70 विधानसभाओं के साथ खटीमा विधानसभा सीट को समय दे रहे हैं।
यूपी से हुए परिसंपत्ति बंटवारे को एतिहासिक बताते हुए गीता धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर देश में एक कानून लागू किया है। उन्होंने महिलाओ का आह्वान किया कि वह राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर सही प्रत्याशियों को विधानसभा एवं लोकसभा में भेजें।
विज्ञापन
इस दौरान लीला बोरा, हेमा परिहार, विमला सामंत, हेमा सामंत, शोभा राणा, दीपा सामंत, भागरथी खोलिया, ममता खोलिया, दीपा भाटिया, लक्ष्मी धामी, मंजू चंद, नीलू गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीता सक्सेना व सोनिया सुनेजा ने किया। वहां विमला मुडेला, सावित्री कन्याल, रेनू भंडारी, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, भावना मनोला, सरोज कुशवाहा, माया जोशी, सतीश गोयल, नवीन कन्याल आदि थे।

खटीमा में भाजपा महिला मोर्चा बूथ सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारंभ करतीं सीएम पत्नी गीता धामी।- फोटो : KHATIMA