फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

श्रीराम सज्जा प्रतियोगिता में अन्निका एवं अयाति रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में श्रीराम सज्जा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते ईस्टर फैक्टरी एचआ? - फोटो : KHATIMA
संस्कार भारती की ओर से आयोजित श्रीराम उत्सव रूप सज्जा प्रतियोगिता के घोषित परिणामों के विजेताओं को स्मृतिचिह्न और प्रशस्तिपत्र दिए गए। कक्षा एक से दस तक के बच्चों को रामायण के किसी भी एक पात्र का रूप धारण करना था। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पवित्र रामायण के माध्यम से भारतीय संस्कृति से जोड़ना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ईस्टर फैक्टरी के एचआर हैड अजय मेहता ने सरस्वती एवं प्रभु राम की स्तुति से किया। भुवन पांडे ने संस्कार भारती के उद्देश्य बताए। प्रेरणा सक्सेना की टीम के छात्रों ने गणेश वंदना, दिवीशा जोशी ने राम कविता का सुंदर वाचन किया। प्रतिभागियों के घोषित परिणामों में वर्ग अ कक्षा एक से पांच तक अन्निका ओली (उर्मिला) प्रथम, शिवांश मेहरा (राम), अग्रिम गोयल (हनुमान) द्वितीय और आराध्य भट्ट (लक्ष्मण), आराध्या भट्ट (शबरी), परिधि बोरा (सीता) तृतीय रहे। वर्ग ब कक्षा 6 से 10 तक अयाति गोस्वामी (सीता) प्रथम, सिद्धी गुप्ता (कुंभकरण), सुमित भट्ट (राम) द्वितीय, ओम अग्रवाल (हनुमान), वेदांश गोस्वामी (राम), अयांश चौहान (हनुमान) तृतीय रहे।
विज्ञापन

विजेताओं एवं प्रतिभागियों को संस्था संरक्षक गीताराम बंसल, प्रवीन अग्रवाल, केसी जोशी, ललित मित्तल ने ट्रॉफी, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला संयोजक नरेश चंद्र तिवारी, अध्यक्ष प्रवीन कंछल ने संस्था सदस्यों को सम्मानित किया। संचालक पिंका हलदार एवं निर्णायक राधा देवी, स्वाति देवी रहे। वहां कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण थापा, चरनजीत राणा, डॉ. तुलसी राम, ललित मित्तल, गीता धामी, रमेश चौहान, रोनित कुमार, रवि कुमार, कौशल्या सिंह, प्रेरणा सक्सेना, दिनेश सक्सेना, लाल सिंह, मीनू सक्सेना, वंशिका गौर, डॉ. सुनीता रतूड़ी, अंजू भटट, रंदीप पोखरिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed