फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

काशीपुर और बाजपुर में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
काशीपुर में छठ बेदी का पूजन करते व्रतधारी श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर। क्षेत्र में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महादेव नहर घाट पर भजन संध्या का शुभारंभ वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने महादेव नहर पर पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा में बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद को आश्वासन दिया कि अगली छठ पूजा से पहले यहां छठ पूजा स्थल का विस्तार, सौंदर्यीकरण और मुख्य सूर्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। वहां वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मेयर ऊषा चौधरी, दीपक बाली, आशीष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर मार्ग पर श्यामपुरम के पास महादेव नगर पर सैकड़ों व्रतधारियों ने पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी व भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी व दीपक बाली, कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह बाबा का आयोजन समिति के अध्यक्ष डीएन यादव, उपाध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव सुभाष कोषाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने स्वागत किया। वहां अशोक शर्मा, मनोज राय जितेंद्र सरस्वती, विक्की सौदा, पवन टिन्नी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश गहतोड़ी की पत्नी शैलजा गहतोड़ी ने छठ घाट पर पूजा कर पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। श्यामपुरम घाट पर रात में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर तीर्थ द्रोण सागर, आईएजीएल मोड़ पर माइनर पर सूत मिल, शुगर मिल कॉलोनी में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई।

इधर बाजपुर में चीनी मिल अतिथि गृह मार्ग स्थित नहर किनारे बने छठ घाट पर व्रतधारी महिलाओं ने पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां कलेेंद्री देवी, विमला, अनीता, कलावती, रीता, संगीता, सुमन, प्रेमिला आदि थे। पूर्वांचल महासभा अध्यक्ष राजेंदर पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महोत्सव का समापन होगा। इधर नगर के लेवड़ा नदी किनारे, चक्की मोड़, गांव बेरिया दौलत में भी छठ पूजन पर डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed