{"_id":"63430b410644f5231a24c4d0","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld478448485","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में भी दिखा इश्क-ए- रसूल का जज़्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में भी दिखा इश्क-ए- रसूल का जज़्बा
विज्ञापन
केलाखेड़ा में जुलूस में शामिल मक्का मदीना की झांकी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रिमझिम बारिश के बावजूद आशिकाने रसूल के जज्बे में कोई कमी नजर नहीं आई। काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में अकीदतमंदों ने पैगबंर की यौमे पैदाइश पर शानो शौकत के साथ जुलूसे मोहम्मदी का एहतमाम किया। दुरुदों सलाम और नातियां कलाम के साथ जुलूस शहर के दीगर इलाकों से होते हुए निकाला गया।
रविवार सुबह बारिश के दौरान ही जुलूसे ए मोहम्मदी अमन के पैगाम के साथ अली खां चौक से शुरू हुआ जो महेशपुरा, रेलवे स्टेशन, एमपी चौक, मेन बाजार होते हुए कर्बला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। उधर, मोहल्ला कटोराताल, विजयनगर बस्ती से शुरू हुआ जुलूस खालसा, काजीबाग, चीमा चौराहा होते हुए एमपी चौक पहुंचा। जुलूसे मोहम्मदी का जगह-जगह इस्तकबाल कर सबील (लंगर) वितरण किया गया। जुलूस में खाना काबा, मदीना मस्जिद, अक्सा मस्जिद समेत इस्लामी मरकजों के नक्श शामिल किए गए। शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन की जेेरे कयादत निकाला गया।
जुलूस देर शाम कर्बला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। वहां कमेटी के सदर राजा शब्बीर, डॉ. शकील अहमद, माजिद अली, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, शफीक अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. एमए राहुल, डॉ. हसन नूरी, अशरफ सिद्दीकी, जफर मुन्ना, रहमत अली खां, रशीद नश्तर, हाजी अबरार, सलीम खान, अशरफ एडवोकेट, असलम चौधरी, मुमताज हुसैन, अज्जू खान, समर खान, दानिश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमपी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नरेंद्र चंद्र, अरुण चौहान, अर्पित मेहरोत्रा, मंसूर अली, शैलेंद्र मिश्रा, इलियास माहिगीर, दीपक वर्मा, अलका पाल आदि शामिल रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा, इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट के अलावा पुलिस व पीएसी कर्मी मौजूद रहे।
जुलूस का जगह-जगह स्वागत
जसपुर। रबीउल अव्वल का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। घरों एवं प्रतिष्ठानों मे नियाज, फातेहा दिलाई गई। बाजार चौकी स्थित धर्म कांटे पर जुलूस में मदरसे के छात्र, उलेमा, इमाम एवं आम लोगों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। यहां से नाते रसूल पढ़ते हुए अकीदतमंद जुलूस की शकल मे नगर के लकड़ी मंडी, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद, बारी चौक, इमरान चौक होकर उर्स मैदान पहुंचे। यहां मौलाना अमीर हमजाह ने दुआ कराई। वहां मुफ्ती शमीम आलम मिस्बाही, मौलाना शुऐब आलम, मौलाना जानिसार, कारी शाहिद अली, मुफ्ती वसीम, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज अशरफ अत्तारी, इस्लाम सहारा, शाहिद हुसैन आदि थे।
अमन के पैगाम के साथ निकाला जुलूसे मोहम्मदी
बाजपुर/केलाखेड़ा। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। रविवार को मुंडिया पिस्तौर स्थित ईदगाह से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए- मोहम्मदी शुरू होकर रामपुर रोड, गुरुद्वारा साहिब, चीनी मिल रोड, मजरा बक्स, सेंट स्कूल होते हुए मुंडिया कला स्थित छैला शाह बाबा की मजार पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में मक्का, मदीना आदि के नक्श आकर्षण का केंद्र रहे। वहां गोसिया मस्जिद के इमाम कारी अमीर अहमद रिजवी, मुफ्ती सलीम अहमद, इरशाद नूरी, साबरि हुसैन, सादक हुसैन, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद ईस्माइल, जैदी खान, हामिद हुसैन, अब्दुल नवी, कमर अली, उस्मान अली, लियाकत अली आदि थे।
इधर, केलाखेडा में जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जाफर, पूर्व चेयरमैन हामिद अली की कयादत में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। यह जुलूस सरकड़ी स्वार मार्ग, रत्ना मंडिया, फिदानगर से वापस जामा मस्जिद में संपंन हुआ। इस दौरान कई जगह सबील तकसीम की गई। वहां चेयरमेन अकरम खां, अफरोज अहमद, हनीफ खां, इरफान अली, सुल्तान अली, आरिफ अली, मोहम्मद जाफर, आशिफ अली, जावेद पासा, दिलशाद अली, सनी, बॉबी, फारुख खां, महबूब अली आदि थे। इधर बाजपुर गांव में निकाले गए जुलूस में शाहमद, नईम, समीर, अमीर अहमद, आरिफ आदि थे। संवाद