फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

मिल जाएगा सपनों का संसार, इच्छाएं कम करके देखों...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
काशीपुर में मासिक काव्य संध्या का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या का आयोजन डॉ. मनोज आर्य के आवास द्रोण विहार में किया गया। अध्यक्षता डॉ. यशपाल सिंह रावत पथिक ने की।
विज्ञापन

काव्य संध्या का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कवि जितेंद्र कुमार कटियार ने अपनी रचना ‘मिल जाएगा सपनों का संसार, इच्छाएं कम करके देखो’, ‘छठ जाएगा गम जीवन से यार, सबको हंसा करके देखो’, कवि कैलाश चंद्र यादव ने स्वच्छ हो माता मेरी गंगा बेरोजगार को काम धंधा, नहीं कहीं बेवजह हो पंगा तभी फहरे घर-घर तिरंगा, कवि कवि डॉ.यशपाल रावत पथिक ने ‘आशा है अभिलाषा तुम हो, मेरे मन की भाषा तुम हो’, अल्हादित करती हर सुख से, सुख की अजब पिपासा तुम हो की प्रस्तुति दी।

कवि शेष कुमार सितारा ने अपनी रचना में कहा कि रंगीले सभी मैं सपन बेच दूंगा, सजीले सभी में वसन बेच दूंगा। पड़ा वक्त तुझ पर तो प्यारे वतन सुन, मैं यह तन पर पड़ा कफन बेच दूंगा। डॉ. मनोज आर्य ने कहा कि अजनबी हम गांव में अपने नजर आने लगे, बेअदब हमको हमारा फर्ज समझाने लगे। कवि सोमपाल सिंह प्रजापति, कवि सुरेंद्र अग्रवाल, शकुन सक्सेना राही, अनुराग चौधरी ने भी काव्य पाठ किया। काव्य संध्या का संचालन शकुन सक्सेना राही अंजाना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed