फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

छुट्टी के दिन भी राखी बांटेगे नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के डाकिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
काशीपुर में रक्षा बंधन से पहले बाजार में राखी खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : KASHIPUR
भाइयों तक बहनों का संदेश और रक्षा सूत्र पहुंचाने के लिए त्योहार के दिन भी डाकिया ड्यूटी पर रहेंगे। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में रक्षा बंधन के दिन घर-घर राखी पहुंचाने के लिए 114 डाकियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी दिन डाकिये पंफ्लेट के माध्यम से लोगों तक सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी भी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं परिक्षेत्र के प्रवर डाक अधीक्षक एचएस नेगी ने बताया कि भाइयों तक बहनों की सौगात पहुंचाने के लिए इस साल डाक विभाग ने विशेष प्रयास किए हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के डाकघरों में कार्यरत सभी पोस्टमैनों, वाहन चालकों समेत सभी स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है। रविवार को दोनों जिलों के 114 डाक कर्मी घर-घर जाकर राखी बांटेंगे। राखी संग्रहीत करने के लिए डाकघरों में विशेष लेटर बॉक्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में शाम चार बजे तक और ऊधमसिंह नगर में शाम पांच बजे तक डाकघरों में आने वाली राखियां रविवार को बांटीं जाएंगी। इस दौरान डाक कर्मी केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देने के लिए पंफ्लेट भी बांटेंगे। इस योजना में 10 साल से कम उम्र की कन्या की उच्च शिक्षा और शादी के लिए डाकघरों में बचत खाता खोला जा सकता है। इस योजना में निवेश करने पर इनकम टेक्स में छूट मिलती है। एसएसवाई में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था। यह योजना 18 वर्ष तक की आयु के लिए है। उच्च शिक्षा के लिए कुल जमा राशि का पचास फीसदी धन निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों को मुफ्त यात्रा के लिए लगेंगी छह अतिरिक्त बसें
काशीपुर। रक्षा बंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। काशीपुर डिपो के एआरएम आरसी पांडे ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन प्रतिदिन चलने वाली बसों के अलावा छह अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों का संचालन रात 12 बजे के बाद से शुरू हो जाएगा। पांडे ने बताया कि काशीपुर से यूपी सीमा से होकर देहरादून जाने वाली बसों में भी रक्षा बंधन के दिन बहनों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। अतिरिक्त बसें कुमाऊं क्षेत्र में ही चलाई जाएंगी। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के लिए बसों का संचालन पूर्व की भांति होगा। (संवाद)

कार्टून और फोटो राखियों की मांग बढ़ी
काशीपुर। रक्षाबंधन के लिए काशीपुर का बाजार विभिन्न प्रकार की डिजाइनिंग राखियों से पटा है। फोटो और कार्टून वाली राखियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। शनिवार को बाजार में खरीदारी के लिए काफी भीड़ रही। साथ ही ब्रेसलेट राखी, कड़ा राखी, मोटू पतलू राखी, डोरेमोन, छोटा भीम जैसे कार्टून वाली राखियों की भरमार रही। ये राखियां दस से सौ रुपये में बाजार में उपलब्ध हैं। लाइटिंग वाली राखी 80 से 100 तक में बिक रही है। फैंसी धागे आठ से 80 रुपये, चंदन वाली राखी सौ से तीन सौ, स्टोन वाली राखी पांच सौ रुपये तक में बिक रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed