{"_id":"605f86c98ebc3eda4d71b20a","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld4197813149","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के गीतों पर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के गीतों पर थिरकीं महिलाएं
विज्ञापन
नानकमत्ता में ग्रामीणों के संग होली मिलन समारोह में शामिल एकल अभियान के पदाधिकारी।
- फोटो : SITARGANJ
होली के मद्देनजर जिले में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी से सटी सीमाओं से लेकर शहर और गांवों में पुलिस तैनात रहेगी। जिलेभर में पुलिस विभिन्न गतिविधियों की वीडियोग्राफी करेगी। एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले को दो सुपर जोन, 17 सेक्टर और 38 सब सेक्टरों में बांटा गया है।
एसएसपी डीएस कुंवर ने होली से दो दिन पूर्व जिले भर के सीओ और थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध स्थानों को चिह्नित किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक स्थान पर 100 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। (संवाद)
हर्बल रंगों का करें प्रयोग : डीएम
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरूने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में हर्बल रंगों का प्रयोग करने की अपील के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए होली मनाते समय सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में झूमे वकील और पार्षद
काशीपुर। काशीपुर बार भवन और नगर निगम समेत कई स्थानों पर होली की धूम रही। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। शनिवार को काशीपुर बार भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत होली मनाने की अपील की।
वहां पर बार के उपाध्यक्ष मनोज निगोतिया, सचिव संदीप सहगल, अब्दुल सलीम, प्रसून वर्मा, बृजेश कुमार, विनोद कुमार पंत, अमित रस्तोगी, उमेश जोशी, हिमांशु बिश्नोई, सचिन नाडिग आदि थे। उधर, पार्षद दीप चंद्र जोशी ने एक रिजॉर्ट में पर्वतीय शैली पर आधारित होली का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, मनोज जोशी, बीडी कंडवाल, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक अधिकारी, सुरेंद्र सिंह जीना ,अर्जुन रावत, प्रकाश खनौलिया, ललित रावत ,श्याम बोरा, तरुण लोहनी शंभू लखेड़ा, प्रदीप दनाई आदि थे। वहीं, नगरनिगम सभागार में अधिकारियों व पार्षदों ने होली की शुभकामनाएं दी। मेयर ऊषा चौधरी ने हर्बल रंगो का प्रयोग करने की सलाह दी। वहां पर एसएनए आलोक उनियाल, कार्यालय अधीक्षक विकास गुप्ता, पार्षद राजकुमार सेठी, अनिल कुमार, गुरविंदर चंडोक, सादिक हुसैन, मनोज बाली, रवि प्रजापति, वैशाली गुप्ता आदि थे।
जसपुर में विधायक ने खेली फूलों की होली
काशीपुर/जसपुर। पं. जीबी पंत इंटर कालेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ पं. विशाल शर्मा व शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। वहां उमेश जोशी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, सुरेश शर्मा, सुरेश जोशी, मनोज डोबरियाल आदि थे। वहीं, जसपुर के आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
वहां विनय चौहान, डा. अशोक नौटियाल, सचिन कुमार, अभिलाषा शर्मा आदि थे। विधायक आदेश चौहान ने नगर के मुख्य मार्गों पर घूम कर व्यापारियों और लोगों के साथ फूलों की होली खेली और बधाई दी। वहां गजेंद्र चौहान, इख्तियार बबलू, रवि सिंह डोंगरा, महेंद्र सिंह थे। उधर, बीआरसी प्रांगण में आयोजित होली मिलन में योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, समदर्शी संस्था, क्षत्रिय महासभा , रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे। (संवाद)
होली के पकवानों से बड़े वजन को जूस थेरेपी से घटाएं
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। रंगों के त्यौहार होली में घर पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और त्यौहार की रौनक के लिए ना चाहते हुए भी लोगों को इन्हें खाना पड़ता है। इन पकवानों में से कई ऐसे हैं जिनके सेवन से शरीर में कैलोरी का मात्रा बढ़ जाती है। बड़े वजन को कम करने के लिए आप जूस थेरेपी या वेजिटेबल डाइट का सहारा ले सकते हैं।
काशीपुर जसपुरखुर्द निवासी डाइटीशियन डॉ. नेहा अग्रवाल बताती है कि होली के त्यौहार में गुजिया, मठरी, लड्डू या मैदा से बने अन्य खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जिसे घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन वजन घटाने का एक उपाय जूस थेरेेपी भी है। वेजिटेबल डाइट की मदद भी इसमें ली जा सकती है। अगर आपको तला- भुना या मैदा से बनी चीजें खानी पड़ रही हैं तो आप सिर्फ स्वाद लेने के लिए इन्हें खाएं। और वजन बढ़ने पर जूस थेरेपी का सहारा लें जिसमें फल या सब्जी किसी का भी जूस लिया जा सकता है। सिर्फ दो से तीन दिन तक इस तरह जूस लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर में जमा कैलोरी नष्ट हो जाती है। अगर जूस लेना मुश्किल हो तो वेजिटेबल डाइट भी ली जा सकती है। जिसमें उबली हुई सब्जियों का सेवन करें। इस दौरान दो से तीन दिन तक दूूध से बने उत्पाद, दाल व अनाज का सेवन न करें। सुबह के समय नींबू पानी पीऐं और सलाद का अधिक सेवन करें।
रुद्रपुर क्षेत्र में होली बैठकों की धूम
रुद्रपुर। छतरपुर की डैम कॉलोनी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत के आवास पर होली बैठक का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली खेलें पशुपतिनाथ... आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहां पर मीना पंत, गीता कांडपाल, दीपा तिवारी, राधा बोरा, पुष्पा सामंत, अंजू खड़ायत आदि थीं। इधर, भाईचारा एकता मंच की ओर से मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के मंदिर प्रांगण में होली मिलन हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने सभी को शुभकामनाएं दी। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमन बांध, महानगर अध्यक्ष राजकुमारी गिरी, रश्मि रस्तोगी आदि थे। (संवाद)
होली खेलें रघुवीरा अवध में...
सितारगंज। एल्डिको की ओर से आनंदम क्लब में शुक्रवार शाम होली मिलन समारोह हुआ। सिडकुल की विभिन्न फैक्टरियों से आए उद्योगपतियों ने होली खेलें रघुवीरा अवध में... आदि के बोलों पर खूब रंग जमाया। एल्डिको के जीएम संदीप चावला, सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के आरके गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार ने सभी को होली की बधाई दी। वहां पर अंकित भारद्वाज, विनय डबराल, भरत सहगल, बाबू राव, आदेश ठाकुर, अनिल चक्रवर्ती, किशन सत्यवली आदि थे। (संवाद)
रामलला के साथ कैसे खेलें होली...
लालपुर/शांतिपुरी। लालपुर की उत्तरांचल कॉलोनी में शिव मंदिर के पुजारी गिरीश जोशी के आवास पर बैठकी होली हुई। महिलाएं रामलला के साथ कैसे खेलें होली... आदि के बोलों पर जमकर थिरकीं। वहां पर देवकी पांडे, आशा पंत, कमला रावत, भगवती बिष्ट, कमला, निर्मला जोशी, चंद्रा जोशी, आरा जोशी आदि थे। इधर, ग्राम जवाहरनगर स्थित हरिओम कॉलोनी में मोहनी मेहता के आवास पर मेरो रंगीलो देवर घर ऐरो छै... पर नृत्य हुआ। वहां पर चारु कर्नाटक, नीरू पांडे, कविता पांडे सरिता उपाध्याय, कमला कर्नाटक, सपना पांडे, स्मृति पांडे, मीना कार्की आदि थे। (संवाद)
शिक्षा मंत्री ने मनाई होली
दिनेशपुर। कूल्हा गांव में स्थित इनडोर स्टेडियम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को होली की बधाई दी। वहां पर भाजपा नेता बलराज पासी, मंडल अध्यक्ष अनादि मंडल, अतुल पांडेय, रोहित मंडल, सुनीला मिस्त्री, सुधीर राय, खड़क सिंह कार्की, सुकुमार सरकार आदि थे। (संवाद)
किच्छा में भी चढ़ा होली का रंग
किच्छा। सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहां पर प्रचारक नितिन, दिव्यांशु अग्रवाल, शानू गोयल, अभिषेक सक्सेना, शिवम तिवारी आदि थे। इधर, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां पर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, उपशाखा अध्यक्ष विनोद कुमार, महादलित परिसंघ के जिलाध्यक्ष नितिन चरन आदि थे। इधर, बरा, सतुईया और भंगा में एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों को पिचकारी और गुलाल बांटा। वहां पर दिव्यानी गाबा, सुरेश पपनेजा, विनोद गाबा आदि थे। (संवाद)
फोटो 27केसीएच1पी4पी5पी
तुम विघ्न हरो महाराज...
खटीमा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुमाऊंनी एवं थरुवाटी होली की धूम मची हुई है। अमाऊं मयूर विहार में रेनू भंडारी के आवास पर हुई बैठकी होली में तुम विघ्न हरो महाराज होली के दिन में... के बोल पर महिलाएं खूब थिरकीं। वहां पर आशा चंद, देवकी बोरा, बबीता महर, मधु शर्मा, सोनिया सुनेजा, नीता सक्सेना थे। इधर, महर्षि विद्या मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। वहां पर रजनी गहतोड़ी, अनीता भट्ट, मोनिका भटनागर आदि थे। वहीं, राणा थारु युवा मंच की ओर से पार्वती मंडप में हुए समारोह का शुुुुभारंभ विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, डाल चंद, मदन सिंह राणा, श्रीपाल राणा, अनीता राणा एवं उद्यान अधिकारी रमेश सिंह राणा ने किया। होल्यारों ने थारु होली की शानदार प्रस्तुती दी। वहां मंच अध्यक्ष राजवीर सिंह राणा, वास्तव राणा, नवीन सिंह, डिल्लू राणा, घनश्याम सिंह आदि थे। कंजाबाग स्थित सिद्घेश्वर शिव मंदिर में खड़ी होली की धूम रही। वहां नवीन गहतोड़ी, केडी भट्ट, मोती राम भट्ट, गंगा दत्त बगौली आदि थे। (संवाद)
सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश कर रहे इकबाल
खटीमा। सीमांत ग्राम सभा मझोला के शिव मंदिर प्रांगण की होली सामाजिक सौहार्द की मिशाल है। गांव के लोग बैठकी होली करते हैं और इसमें कई बरसों से ढोलक की थाप छेड़ते हैं इकबाल हुसैन। शनिवार को मोहे कब मिलिहै भगवान सिया ठाड़ी... के बोल पर जमकर होली खेली गई। बैठक होली से पंद्रह दिन पहले गांव के बुजुर्ग नवयुवकों को होली गीत का अभ्यास कराते हैं। जिसमें नवयुवक बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और होलिका दहन के बाद पंद्रह दिनों तक घर-घर जाकर चौपाई गीत गाकर शोक दूर करते हैं। वहां ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल, गोविंद राम, वीरेंद्र सिंह, राम चंद्र, नंद किशोर, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद भगवान दास आदि थे। (संवाद)
बच्चों को लुभा रही हैं कार्टून पिचकारियां
रुद्रपुर। इस बार होली के बाजार में हर्बल रंगों की मांग सर्वाधिक है। हर्बल गुलाल 120 से 250 रुपये तक बिक रहे हैं। पानी वाले हर्बल रंग 150 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं। सरस मार्केट में भी कई लोग स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए हर्बल रंगों को खरीद रहे हैं। वहीं, बच्चों की होली खास मनाने के लिए दुकानों में तरह-तरह के कार्टून वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए पांच लीटर के टैंक वाली पिचकारी 650 रुपये की है। दो लीटर टैंक वाली पिचकारी 300 रुपये की है। वहीं होली पार्टी स्नो स्प्रे 60 रुपये का है। बताया कि खुशबूदार पॉपर हर्बल गुलाल 70 से 120 रुपये का है जबकि ठंडक देने वाला गुलाल 250 रुपये का है। बताया कि मैजिक बैलून की भी डिमांड अधिक है। इसमें एक साथ कई संख्या में पानी वाले गुब्बारे फुलाए जाते हैं। इनके दाम 30 रुपये से लेकर 70 रुपये तक हैं। (संवाद)
शिव के मन माही बसें काशी...
बाजपुर। गांव हरिपुरा हरसान निवासी रमेश पंत, तारा दत्त पंत, चंद्र शेखर पंत के आवास पर शनिवार को बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिला होल्यारों ने शिव के मन माही बसें काशी के बोल पर नृत्य किया। वहां उर्मिला पाठक, जानकी पंत, उर्मिला पंत, गंगा पंत थे। गांव झाड़खंडी स्थित शिव मंदिर पर हुई होली में महंत केसर सिंह, हरीश दानू, मोहन पांडेय, नित्यानंद जोशी आदि थे। वहीं, बार एसोसिएशन के होली मिलन में अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, सुरेंद्र शर्मा, सोहन लाल गोयल, राजेश पांडेय, विजय गर्ग आदि थे। (संवाद)

लालपुर के उत्तरांचल कालोनी में बैठकी होली में गीत गातीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

काशीपुर नगर निगम में होली की शुभकामनाएं देते एसएनए पार्षद।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर के गांव झाड़खंडी में होली गायन करते लोग।- फोटो : BAZPUR

फोटो बाजपुर के हरिपुरा हरसान में होली गायन करतीं महिलाएं।- फोटो : BAZPUR