{"_id":"604fad048ebc3ecbb54f6f5c","slug":"cultural-programme-in-kashipur-kashipur-news-hld4183352123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे के साथ निकाली मां भगवती बाल सुंदरी की ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे के साथ निकाली मां भगवती बाल सुंदरी की ध्वज यात्रा
विज्ञापन
काशीपुर में मां भगवती बाल सुंदरी की पालकी ले जाते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में प्रस्तावित चैती मेले के लिए सोमवार को मां भगवती बाल सुंदरी की ध्वज यात्रा पक्काकोट देवी मंदिर से चैती मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने ध्वज यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ मां का डोला भी चला।
सुबह पक्काकोट मंदिर में पं. दया शंकर जोशी, प्रधान पंडा वंश गोपाल, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री सहित पूरे पंडा परिवार ने पूजा की। 11 बजे मंत्रोच्चार के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके बाद जायफल की बली दी गई। पूर्ण आहुति के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
पंडा विकास अग्निहोत्री देवी के प्रतीक नारियल को हाथ में लेकर पालकी में बैठे। सवा तीन बजे कहार पालकी उठा कर रवाना हो गए। पालकी के आगे एक व्यक्ति मां भगवती का विशेष ध्वज लेकर चला। सजे हुए ऊंट को भी यात्रा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
यात्रा पक्काकोट मंदिर से किला मोहल्ला, सदर बाजार, नगर निगम बाजार, एनडीटी मार्केट, एमपी चौक, रुद्रपुर मार्ग से रेलवे लाइन पार कर द्रोणसागर मार्ग के बाद गोविषाण टीले से गुजरकर चैती मंदिर पहुंची। यहां मां की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा पक्काकोट लौट गई। यात्रा में बाबा सम्राट गिरी, भुवन जोशी, सुशील जोशी, संदीप कुमार, अभिषेक यादव, सचिन, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।