{"_id":"687552af971475ead9017948","slug":"cultural-programme-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-127227-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ज्वाला जी से जोत लेने किच्छा से जाएगा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ज्वाला जी से जोत लेने किच्छा से जाएगा दल
Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। राधा कृष्ण मंदिर से मां वैष्णोदेवी अखंड जोत यात्रा 13 सितंबर को रवाना होगी। नवरात्र से पहले ज्वाला जी से माता की पवित्र जोत लाई जाएगी। सोमवार को इस आयोजन को लेकर मंदिर समिति की बैठक में बस का रूट निर्धारित किया गया। जोत का 21 सितंबर को नगर में स्वागत किया जाएगा। यात्रा समिति के अध्यक्ष गोविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि बस 13 सितंबर को सुबह 11बजे मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रवाना होगी। 14 की सुबह हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान के बाद दोपहर सहारनपुर के निकट मां शाकुंभरी देवी के दर्शन, कुरुक्षेत्र में खनेश्वर महादेव दर्शन,मां भद्रकाली दर्शन होंगे। 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र से चलकर मनसा देवी पंचकुला दर्शन, नैना देवी दर्शन, रात्रि विश्राम नंदा चौर जालंधर में होगा। 16 को जालंधर से चलकर कटरा के बाद माता वैष्णोदेवी के दर्शन और उसके बाद कौल कंडोली जम्मू दर्शन, मॉं काली बाहु फोर्ट के बाद हिमाचल में चामुंडा जी कांगड़ा जी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, आनंदपुर साहिब और हरिद्वार होते हुए 21 की शाम को लौट आएगी। बैठक में शिव कुमार शर्मा, मनीष सिडाना, विनोद फुटेला, शैली फुटेला, सतीश चड्डा,राकेश खुराना, अनुज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन