फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Bazpur

रागी जत्थों ने किया गुरु महिमा का गुणगान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Bazpur
बाजपुर के गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के समागम के दौरान सेवकों को सरोपा देकर सम्मानित करते मुख्य सेवा? - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में ब्रह्म ज्ञानी बाबा नंद सिंह जी, बाबा ईशर सिंह जी और बाबा कुंदन सिंह जी की याद में सालाना धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और गुरु महिमा का गुणगान किया। समागम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गुरु का लंगर अटूट बरता।
विज्ञापन

रविवार को नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित यादगार धार्मिक समागम में भाई इकबाल सिंह, भाई गुरविंदर सिंह, भाई हरपाल सिंह खालसा, भाई अमरजीत सिंह (गालिब खुर्द पंजाब वाले) ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की समूची वाणी सत्य का मार्ग बताने के साथ साथ गुरसिख के जीवन को नियमित करने वाली है। एक सच्चे सिख की पहचान उसके आचरण से होती है। समागम में आने से मानव के अंदर अध्यात्म ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सामान्य दिनों से हटकर समागम मेें आकर संगत अपने को धन्य महसूस करती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा नंद सिंह जी, बाबा ईशर सिंह जी और बाबा कुंदन सिंह जी ने अपना पूरा जीवन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा में ही लगाया है। उन्होंने समाज को एक दिशा दी है। हम सबको उनके मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान बाबा प्रताप सिंह ने बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों को सरोपा देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह, नत्था सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, रवि सिंह, मंगा सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्राणियों ने किया अमृतपान
बाजपुर। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि समागम के दौरान आयोजित अमृत संचार कार्यक्रम मेें 30 प्राणियों को अमृतपान कराया गया। (संवाद)

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के समागम में कथा कीर्तन करते रागी जत्थे।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के समागम में कथा कीर्तन करते रागी जत्थे।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित यादगार समागम में संगत।

बाजपुर के गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित यादगार समागम में संगत।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में सजा दीवान।

बाजपुर के गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में सजा दीवान।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed