{"_id":"61d2046932a7606b794b3fdd","slug":"cultural-programme-bazpur-news-hld449719338","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन
केलाखेड़ा के मुख्य मार्ग पर नगर।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन धूमधाम के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब स्वार (यूपी) से गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ।
नगर कीर्तन में संगत ने गुरु के जयकारों के साथ सतनाम वाहेगुरु का गुणगान किया। नगर कीर्तन में गतका ग्रुप के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। विशाल नगर कीर्तन अब्बास नगर, कोली, भगवंत नगर, बख्तावर सिंह की चक्की, गांव रामनगर, खेमपुर, गणेशपुर आदि स्थानों से होते हुए केलाखेड़ा नगर पहुंचा। इस दौरान नगर कीर्तन में सबसे आगे श्रद्धालु पानी का छिड़काव, झाड़ू से रास्ते की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
केलाखेड़ा में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भव्य स्वागत के साथ प्रसाद वितरण हुआ। नगर कीर्तन का केलाखेड़ा गुरद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुआ।
केलाखेड़ा में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने पांच प्यारों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। वहां परमजीत सिंह, बलवीर सिंह, एसजीपीसी इंचार्ज अमृतसर भाई हरजिंदर सिंह गोल्डी, बाबा कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र कालड़ा, बेअंत सिंह, असीम छाबड़ा, शिविर खुराना, सुरेंद्र विज आदि थे।

केलाखेड़ा में नगर कीर्तन में पालकी साहिब के साथ संगत।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में नगर कीर्तन में करतब दिखाती गतका पार्टी।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में नगर कीर्तन में पंच प्यारे।- फोटो : BAZPUR