सिख समाज के 9वें गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज का शहीदी मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन पाठ का आयोजन किया गया।
बुधवार को केलाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में शहीदी दिवस पर ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह ने शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। इस दौरान भाई हरजिंदर सिंह (गोल्डी), भाई करनैल सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
अरदास और भोग के बाद प्रसाद बांटा गया। मौके पर परमजीत सिंह, अजीत सिंह, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह आदि थे। इधर बाजपुर गुरुद्वारा साहिब स्थित श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूवर्क मनाया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। वहां ग्रंथी राजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, हरदयाल सिंह, हरभजन सिंह, अवतार सिंह आदि थे। संवाद