होली के नजदीक आते ही बैठकी होली का सिलसिला जारी है। पर्वतीय समाज की महिलाओं ने मंगलवार शाम गांव हरसान निवासी गणेश दत्त जोशी के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया। होली कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला पाठक ने किया।
इस दौरान महिलाओं ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक, होली खेले गिरजापति नंदन, होली का त्योहार है, रंगों की बहार है आदि गीत प्रस्तुत किए। इन होली गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। वहां सीमा जोशी, पुष्पा पंत, ज्योति पंत, अंजली जोशी, खष्टी पंत, नीमा जोशी, कनक जोशी आदि थे। (संवाद)

बाजपुर के गांव हरसान में होली गायन के दौरान नत्य करतीं महिलाएं- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के गांव हरसान में होली गायन के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं।- फोटो : BAZPUR