{"_id":"671576dd604af0cc8b06983b","slug":"cultural-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-116428-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडनी की रामलीला में रुद्रपुर के लक्ष्य बने हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडनी की रामलीला में रुद्रपुर के लक्ष्य बने हनुमान
Mon, 21 Oct 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। देश ही नहीं विदेशों में भी दशहरा पर्व मनाते हैं। आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में भारत वंशियों ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। सिडनी में आयोजित रामलीला में रुद्रपुर के निवासी युवा लक्ष्य बिरवानी ने हनुमान के किरदार का मंचन किया। खास यह रहा कि महाबली हनुमान की ड्रेस और गदा रुद्रपुर से ही आस्ट्रेलिया भेजी गई। भारतवंशियों की ओर से आयोजित रामलीला में मेले का भी आयोजन हुआ। यहां खानपान आदि की दुकानें लगी थीं। रामलीला में हनुमान का रूप धारण किए लक्ष्य ने सबका मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन