{"_id":"6776e2430387d8961109705a","slug":"cultural-news-in-district-kashipur-news-c-242-1-shld1013-119321-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा से नानकपुरी टांडा तक निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा से नानकपुरी टांडा तक निकाली शोभायात्रा
Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर किच्छा से नानकपुरी टांडा तक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के चलते नगर का माहौल जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से नगर का माहौल धार्मिक बना रहा। यात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को शाेभायात्रा का शुभारंभ पुरानी मंडी स्थित गुरुद्वारे सें किया गया। यात्रा में दूरदराज से आए रागी जत्थाें, कथावाचकों ने गुरु जी की महिमा का गुणगान किया। नगर-कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद नगर के संभ्रांत लोगों का जत्था चल रहा था। उसके पीछे आकर्षक पालकी में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। उससे पहले लोगों ने मार्ग को पानी से साफ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगाती चल रही थीं, जबकि स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं। यात्रा का महाराणा प्रताप चौक, तहसील गेट, डीडी चौक, बरेली रोड पर बलवंत कॉलोनी गेट के अलावा आंबेडकर चौक व आजादनगर छिनकी आदि क्षेत्रों में जगह-जगह भव्य स्वागत किया। संगतों ने कई स्थानों पर प्रसाद बांटा। इस मौके पर प्रधान रंजीत सिंह राना, देवेंद्र सिंह मंड, संजीव खन्ना, कंवलजीत सिंह बठला, जगरुप सिंह गोल्डी, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रभजोत सिंह, परविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, जितेंद्र सिंह संधू, अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह आदि थे।
बेहड़ ने प्रसाद बांटा
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आवास विकास गेट पर शोभायात्रा का स्वागत किया। उनकी ओर से प्रसाद बांटने की व्यवस्था की गई थी। बेहड़ ने अपने साथियों के साथ यात्रा का स्वागत कर गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए। वहां पर दर्शन कोली, मेजर सिंह,बबलू चौधरी, अरुण कुमार शुक्ला, दलीप बिष्ट,अशोक मित्रा, ओम प्रकाश दूआ, नजाकत खान, राकेश खुराना आदि थे। संवाद