फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

मकर संक्रांति पर्व पर धार्मिक स्थलों पर हुई पूजा-अर्चना, माघ खिचड़ी का हुआ आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cultural
खटीमा के लालकोठी स्थित शारदा तट पर यज्ञोपवित संस्कार के लिए उमड़े लोग। - फोटो : KHATIMA
मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न जगहों पर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा। शैल सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बजाय विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद बांटा। इस दौरान कोविड-19 से निजात के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से पांच मंदिर, अटरिया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भूरारानी स्थित उमंग सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं-महिलाओं को खिचड़ी बांटी। समिति के सचिव भारत भूषण चुघ ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। वहां उमेश कुमार सिंह, सीताराम अरोरा, सुरेंद्र अरोरा, राजेंद्र खंडूजा, चंद्रप्रकाश चुघ, बबलू सागर, राकेश श्रीवास्तव, पारस चुघ आदि थे।
विज्ञापन

इधर श्री अन्नतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बजरंगबली धाम, सिडकुल में समिति की तरफ से खिचड़ी, रायता व गुड़ का प्रसाद बांटा गया। वहां राजेंद्र कालड़ा, विपिन त्यागी, सुशील गाबा, अंकित बाबा, उमेश शर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, सुशांत चौहान आदि थे। खेड़ा के माता मंदिर सहित अन्य जगहों पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इधर शैल भवन परिसर में समिति पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भारत भूषण चुघ, समिति अध्यक्ष भरत लाल साह, सचिव एडवोकेट दिवाकर पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, माघ खिचड़ी का आयोजन
खटीमा। मकर संक्रांति पर धार्मिक स्थलों पर अनेक कार्यक्रमों के साथ माघ की खिचड़ी का आयोजन किया गया।
सिद्धेश्वर शिव मंदिर में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति ने सुंदरकांड का आयोजन किया। समापन पर हवन, पूजा-अर्चना के साथ खिचड़ी का आयोजन किया गया। वहां ठाकुर सिंह खाती, बीएस मेहता, केडी भट्ट, भुवन भट्ट, आईडी कोटिया, एमएम जोशी, नवीन कापड़ी, हरीश जोशी, किशन सिंह किन्ना, नर सिंह कुंवर, घनश्याम सनवाल, हरगोविंद कन्याल, प्रेम प्रकाश जोशी, कुंदन मेहरा, गीता धामी, शांति पांडे, कृष्णा नेगी आदि थे।
पूर्वांचल सेवा समिति ने मेलाघाट रोड पर खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। शुुुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी ने किया। वहां ठाकुर उदय प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, सुनील रैदानी, विश्वनाथ यादव, गोविंद मेहता, आरए सिंह, अंकित पांडे, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला सिंह, प्रकाश तिवारी, नवीन बोरा, भवानी भंडारी थे।
पीलीभीत रोड चारूबेटा कॉलोनी स्थित विलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और खिचड़ी कार्यक्रम संपन्न हुआ। लायंस क्लब ने संजय मार्केट में खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। अग्रवाल समाज ने खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। वहां रचित अग्रवाल, दीपक गोयल, कमल अग्रवाल, शिवा गुप्ता, प्रवीन कंछल, सुशांत आदि थे। माता ज्वाला देवी मंदिर परिसर से मां का डोला जयकारों एवं गाजे-बाजे के साथ उठा। डोला कॉलेज रोड से वापस ज्वाला देवी मंदिर पहुंचा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग कर मां के जयकारे लगाए।

कोविड-19 के चलते नहीं लगा मेला
खटीमा। मकर संक्रांति पर्व पर लालकोठी शारदा तट पर इस बार कोविड-19 के चलते मेले का आयोजन नहीं हुआ। शारदा तट पर तीन सौ यज्ञोपवीत कार्यक्रम संपन्न हुए। लालकोठी मेला कमेटी संचालक भूपेंद्र खोलिया, राम सिंह जेठी, देवेंद्र कन्याल एवं पूरन जोशी, बॉबी खोलिया ने बताया कि इस बार पवित्र घाट पर मेला और खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ।

सितारगंज में मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटते नगरवासी।

सितारगंज में मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटते नगरवासी।- फोटो : SITARGANJ

काशीपुर में खिचड़ी वितरित करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

काशीपुर में खिचड़ी वितरित करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।- फोटो : KASHIPUR

खटीमा में खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक पुष्कर सिंह धामी।

खटीमा में खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक पुष्कर सिंह धामी।- फोटो : KHATIMA

रुद्रपुर के शैल भवन में पूजा अर्चना करते विधायक, मेयर व शैल परिषद के पदाधिकारी।

रुद्रपुर के शैल भवन में पूजा अर्चना करते विधायक, मेयर व शैल परिषद के पदाधिकारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed