फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Gathering

श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार में उमड़े श्रद्घालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering
बाजपुर में श्री श्याम बाबा के दरबार में झूमते लोग - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। हारे के सहारे श्री श्याम सेवा समिति की ओर से श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में शनिवार देर रात तक श्रद्धालु उमड़े रहे। इस दौरान हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के उद्घोषों की गूंज रही।
विज्ञापन

शनिवार रात को दोराहा स्थित एक पैलेस परिसर मेें आयोजित श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार (महफिले लखदातार की) का शुभारंभ ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रख्यात कन्हैया मित्तल ने हारे का सहारा श्याम हमारा, मैं लाडला खाटू वाले का, ओर सांवरे ओर सांवरे, मैं रोते रोते दर पर आया था, भजनों की प्रस्तुति दी। गायक अमन अग्रवाल मारबाड़ी ने भजन प्रस्तुुत किए। इस दौरान श्री श्याम बाबा की कथा भी सुनाई गई। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इससे पहले श्री श्याम बाबा प्रभु की मंगल आरती की गई। दरबार को फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। वहां नीरज ग्रोवर, शरद सक्सेना, महेश कुमार, भारत कुमार, अजय, प्रमोद गुप्ता, हर्ष, कुसुम सैनी, पूजा, लता, राजीव, संजय अनंत जैन, जयंत, गौरव आदि थे।

बाजपुर में सजे श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।

बाजपुर में सजे श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed