फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultrual programme

सुल्तानपुर पट्टी में रामलीला का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cultrual programme
सुल्तानपुर पट्टी में फीता काटकर मंच का शुभांरभ करते अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष के बाद नगर में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला उत्सव का रविवार देर रात शुभारंभ हो गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पूर्व अध्यापक मदन लाल सैनी ने फीता काटकर नारद मोह पाठ के साथ मंचन की शुरुआत की। इससे पूर्व पंडित दीपक शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

सभी संरक्षक, सक्रिय सदस्य व कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। कमेटी और दर्शकों से कोविड गाइडलाइन का पालन किया। मुख्य अतिथि मदन लाल सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज की उन्नति और विकास करना चाहिए। वहां सुरेश सैनी, अंकुर अग्रवाल, अजय गुप्ता, किशन स्वरूप अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, सर्वेश सैनी, विपिन अग्रवाल, राजपाल सैनी, सर्वेश गोयल, नन्हे मौर्य, गिरीश आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed